लड़कों के मन में हमेशा रहती है लड़कियों के बारे में ये गलतफहमियां

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 03:58 PM (IST)

जब लड़के किसी लड़की को देखते हैं तो उन्हें अच्छी तरह नोटिस करते हैं। उनके हाव-भाव, पहनावा देखकर वह खुद की उनके बारे में राय बना लेते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही स्टीरियोटाइप बताएंगे, जिन्हें लड़के अक्सर लड़कियों को देखकर अपने जहन में बिठा लेते हैं।

लड़कों को होती हैं लड़कियों के बारे में ये गलतफहमियां

श्रृंगार का रिप्ले

किसी भी लड़की को देखकर लड़के उनके मेकअप का मजाक उड़ाने लगते हैं लेकिन जरूरत नहीं कि हर लड़की मेकअप करती हो। ऐसी भी बहुत-सी लड़कियां है जो आज भी मेकअप से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि मेकअप करना कोई बुरी बात नहीं है।

आओ बहन चुगली करें

बालकनी, घर की चौखट या बीच क्लास में बैठी सहेलियों को देखकर अक्सर लड़के यही सोचते हैं कि वो चुगलियां कर रही होंगी।

शॉपिंग, शॉपिंग, शॉपिंग

अक्सर शॉपिंग बैग्स को लड़कियों की पहचान से जोड़ दिया जाता है। हाथ में पॉलीथीन पकड़े देखकर भी लड़कों के मन में यही सवाल आता है कि वो अपने लिए कबपड़े, मेकअप वगैहर की शॉपिंग कर आई होंगी जबकि हर बार ऐसा हो यह जरूरी नहीं।

लड़की का कुक होना जरूरी

सदियों से घर की औरतें ही किचन का काम करती नजर आ रही हैं। हालांकि आजकल की लड़कियां शादी के बाद कुकिंग सीखती हैं।पर लड़के यही सोचते हैं कि इसे मैगी के अलावा कुछ बनाना नहीं आता होगा।

प्यार नहीं पैसा

लड़कियों के बारे में लड़के यही सोचते हैं कि वो पैसे रूतबा देखकर शादी करती हैं जबकि ऐसा नहीं है। हैमबर्गर, चीज बर्गर , फ्राइड चिकन या डबल शॉट आन आइस, कोल्ड ब्रू कॉफी पिला अगर आपको लगता है कि लड़की हमेशा के लिए आपकी हो जाएगी तो यह गलतफहमी है।

Content Writer

Anjali Rajput