Masaba Gupta की वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंचे दोनों पिता,  नीना गुप्ता की खूबसूरती के कायल हुए लोग

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 03:09 PM (IST)

एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी व डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने कल दूसरी शादी की और बीते शाम उनकी रिसेप्शन पार्टी रखी गई। पार्टी में कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। नई नवेली दुल्हन मसाबा ने ब्लैक टॉप के साथ लाइट कलर की स्कर्ट पहनी। वही उनके पति सत्यदीप मिश्रा क्रीम कलर के पैंट सूट में दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


फैंस को मसाबा का लुक पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, समझ नहीं आ रहा कि इसने पहना क्या है। अन्य ने लिखा- खुद डिजाइनर है लेकिन फिर भी ढंग के कपड़े डिजाइन नहीं कर सकती । एक ने लिखा, इससे अच्छी तो नीना गुप्ता लग रही है। मसाबा की मम्मी नीना गुप्ता वन शोल्डर ड्रेस में अच्छी लग रही थी, जिसके साथ उन्होंने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस पार्टी की खास बात यह रही कि मसाबा गुप्ता की मां नीना गुप्ता और पिता विवियन रिचर्ड्स सालों बाद एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान नीना गुप्ता ने एक फोटो शेयर कर ऐसा कैप्शन लिखा जो चर्चा में बना हुआ है। नीना ने लिखा- ‘बेटी, नया बेटा, बेटे की मां, बेटे की बहन, बेटी का पिता, मैं और मेरा पति.’। फोटो में नीना ने अपने पति विवेक मेहरा के साथ नजर आ रही हैं. वहीं पीछे उनके एक्स विवियन नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने शुक्रवार को शादी की घोषणा की थी।मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा- आज सुबह मैंने धीरता से भरे अपने समुद्र से विवाह कर लिया। और यहां कई जीवन हैं, प्रेम, शांति एवं स्थिरता के तथा सबसे महत्वपूर्ण हंसी के, साथ ही मुझे यह बात कहने का मौका देने के लिए---- यह सचमुच महान होगा। ''


 मसाबा की मां नीना गुप्ता ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। मसाबा गुप्ता ने पहले निर्माता मधु मंटेना से शादी की थी। इस जोड़े ने जून 2015 में शादी की और 2019 में अलग होने की घोषणा की थी। सत्यदीप मिश्रा की पहले अभिनेत्री अदिति राव हैदरी से शादी हुई थी। दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया था।


 

Content Writer

vasudha