मनी प्लांट की बेल बढ़ाने के लिए डालें ये चीजें, तेजी से आएंगी नई पत्तियां

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 03:19 PM (IST)

नारी डेस्क : घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है और कई लोग इसे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक मानकर अपने घर में जरूर लगाते हैं। माना जाता है कि हर घर में मनी प्लांट होना चाहिए, लेकिन कई बार देखभाल के बावजूद इसकी ग्रोथ रुक जाती है। बेल का बढ़ना धीमा हो जाता है और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, जिससे पौधा मुरझाया हुआ दिखने लगता है। ऐसे में सिर्फ पानी देना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि पौधे को सही पोषक तत्व देना भी बेहद जरूरी है। कुछ प्राकृतिक चीजों को मिट्टी में मिलाकर मनी प्लांट की ग्रोथ को फिर से बेहतर किया जा सकता है और इसे हरा-भरा, घना और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद)

वर्मीकम्पोस्ट को पौधों के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक खाद माना जाता है। इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और कई जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और पत्तियों की ग्रोथ को तेज करते हैं। इसके इस्तेमाल से मनी प्लांट में नई पत्तियां जल्दी निकलती हैं और बेल की लंबाई भी तेजी से बढ़ती है। आप महीने में एक बार 2–3 बड़े चम्मच वर्मीकम्पोस्ट मिट्टी में मिला सकते हैं।

PunjabKesari

केले के छिलके की खाद

केले के छिलकों में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो पौधे की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए छिलकों को सुखाकर पीस लें और 1–2 चम्मच मिट्टी में मिला दें। आप चाहें तो छिलकों को 24–48 घंटे पानी में भिगोकर उसका पानी भी पौधे में डाल सकते हैं। इससे नई कोपलें निकलने में मदद मिलती है और पौधा ज्यादा मजबूत बनता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

PunjabKesari

सरसों खली का घोल

सरसों खली मनी प्लांट की तेजी से ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें नाइट्रोजन भरपूर मात्रा में होता है, जो पत्तियों और बेल की बढ़वार को बढ़ावा देता है। इसे 3–4 दिन पानी में भिगोकर रखें और फिर पानी मिलाकर पतला कर दें। इसे महीने में एक बार ही डालें। ध्यान रखें कि बिना पतला किए इसे इस्तेमाल न करें, वरना जड़ों को नुकसान हो सकता है।

PunjabKesari

अगर आपका मनी प्लांट ठीक से नहीं बढ़ रहा है, तो ये प्राकृतिक उपाय उसकी ग्रोथ को फिर से तेज कर सकते हैं। सही पोषण मिलने पर मनी प्लांट जल्दी घना, हरा-भरा और आकर्षक बन सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static