अर्जुन- जाह्नवी के रिश्ते से पिता बोनी कपूर हैं नाखुश? बोले,- 'आजकल के बच्चे बहुत जल्दी...'

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 01:59 PM (IST)

कपूर फैमिली अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाती है। बोनी कपूर से लेकर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर तक सब अपने राय को बहुत ही बेबाकी से रखते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार बोनी कपूर ने कुछ ऐसा कहा है जिससे लगता है कि वो अपने बच्चों की डेटिंग लाइफ से खुश नहीं है। जी हां, मीडिया से बातचीत करते हुए बोनी ने अपनी बच्चों की पर्सनल लाइफ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'ये उनकी पर्सनल लाइफ है। मैं उनसे सिर्फ एक या दो बार ही कह सकता हूं और अपनी राय दे सकता हूं'। वो आगे कहते हैं कि, 'सच ये है कि हमारी जनरेशन के मुकाबले आजकल के बच्चे काफी जल्दी मैच्योर हो जाते हैं। आप उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक चलने पर मजबूर नहीं कर सकते हैं।'

PunjabKesari

बोनी को नहीं पसंद बच्चों की डेटिंग

बोनी ने ये भी खुलआम स्वीकार किया कि उन्होंने हर बार अपने बच्चों के रिश्तों को मंजूरी नहीं दी है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बात यहां तक नहीं पहुंची कि उन्हें अपने बच्चों को कुछ कहना पड़े। वो बताते हैं,- 'मैंने अर्जुन, जाह्ववी और खुशी के कुछ रिश्तों में नाराजगी जताई है, लेकिन मैंने उनसे कहा कि वो इसे खुद संभालें। ये चीज हमेशा से ऐसी ही रही हैं।' हालांकि जाह्वनी के बॉयफ्रेंड शिखर बोनी को पसंद हैं, इस बात को उन्होंने खुद स्वीकार किया।

PunjabKesari

बता दें अर्जुन कपूर लंबे समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, हालांकि बीच में उनके ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। वहीं जाह्ववी बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। वो महाराष्ट्र के पूर्व CM सुशील कुमार शिंदे के नाती भी हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया है। डिनर डेट्स से वेकेशन तक पर जान्हवी और शिखर एक-दूसरे को कंपनी देते हैं। कुछ समय पहले कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट पहुंचीं जान्हवी ने यह बात बताई थी कि उनके फोन के स्पीड डायल पर शिखर का नंबर है। जाह्ववी और शिखर के बारे में तो यहां तक कहा जा रहा है कि दोनों जल्दी शादी कर सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static