BTFW: ग्लैमरस लुक में रैंप पर उतरी परिणीति चोपड़ा, क्यूट अदाओं ने जीत लिया दिल

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 03:56 PM (IST)

मुंबई में एक बार फिर बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 की शानदार शुरुआत हो गई है, जिसमें कई  हसीन अदाकारा रैंप पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रहीं हैं। शो के पहले दिन परिणीति चोपड़ा ने रैंप पर उतरकर लाइमलाइट लूट ली।

डिजाइनर विक्रम फडनीस की शो-स्टॉपर बनी परिणीति काफी स्टनिंग लग रही थी। रेड कलर की डिजाइनर ड्रेस में खूबसूरत लगने के साथ- साथ परिणीति का Confidence भी कमाल का था।

परिणीति ने पूरे ऐटिट्यूड के साथ रैंप पर इस ड्रेस को कैरी किया। उन्होंने स्मोकी आईज और पिंक लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया। उनके स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने सभी का ध्यान खींचा।


विक्रम का कलेक्शन इंडियन और फ्यूज़न वियर का मिक्स था, इस आउटफिट में  शिबोरी प्रिंट का इस्तेमाल किया गया था। ये आउटफिट गर्मियों के इस मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है।  


कैजुअल और कॉरपोरेट आउटफिट में फैशनेबल और स्मार्ट लुक के लिए आप विक्रम के कलेक्शन को  अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 


बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए सभी डिजाइनर्स अपने कलेक्शन को सबके सामने ला पाते हैं।

Content Writer

vasudha