BTFW 2022 के पहले दिन सोनाक्षी ने बिखेरे जलवे, दिखी स्टनिंग और गॉर्जियस

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 03:04 PM (IST)

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 का शानदार अगाज हो चुका है। शो के पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रैप वॉक कर जलवा बिखेर दिया। प्रेस-ऑन नेल ब्रांड 'सोईज' (SOEZI) के लिए रैंप पर उतरी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सोईज एक आर्टिफिशयल नेल ब्रांड है। आम लड़कियों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए SOEZI ने ऑर्टीफिशियल नेल के दाम भी कम रखे हैं। यानी सोनाक्षी सिन्हा के ब्रांड के प्राइस इतने हैं कि कोई भी लड़की आसानी से अपना ड्रीम पूरा कर सकती है।

  

सोनाक्षी बॉलीवुड की उन एक्‍ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई है जो जो फिल्‍मों के साथ ही अपना बिजनेस चलाती हैं। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक की शो स्टॉपर बनी एक्ट्रेस रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 


कुछ दिनों पहले  सोनाक्षी सिन्हा एक मिस्ट्रीमैन संग अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं थी,  पर असल में वो इंगेजमेंट रिंग नहीं बल्कि उनके नेल ब्रांड का प्रमोशन था। 

सोनाक्षी के अलावा बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में जहीर इकबाल और हुमा कुरैशी ने भी रैप वॉक कर धमाल मचा दिया। दोनों का ये लुक लोगों को बेहद पसंद आया। 


 

Content Writer

vasudha