मनीष की पार्टी में Bollywood का दिखा टशन, आपको किसका लुक लगा बेस्ट?

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 01:46 PM (IST)

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देर रात खूब धूम देखने को मिली। इस दौरान बाॅलीवुड सितारों का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले। ज्यादातर सितारे ट्रेडीशनल कपड़ों में ही दिखें। तो चलिए आपको दिखाते है कि किसका लुक रहा बेस्ट और किसका Worse

फैंस को रवीना टंडन का स्टाइल सबसे बेस्ट लगा। उन्होंने लहंगा पहना जिसके साथ बालों में गजरा लगाया और साथ ही ज्वेलरी कैरी की। 

करिश्मा कपूर रेड कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी हालांकि उनका मेकअप अच्छा नहीं दिखा।

हमेशा की तरह इस बार भी नोरा ने लहंगे में अपना डीप क्लीवेज दिखाया। ऐसे में उनके ड्रेसिंग स्टाइल में कुछ खास बदलाव नहीं दिखा।

भाईजान सलमान खान की दोनों बहनें पार्टी का हिस्सा बनी। अलवीरा खान ने जहां ग्रीन कलर का हैवी सूट पहना वही अर्पिता ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखी।

करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड anusha dandekar ने पिंक कलर का लहंगा पहना। एक्ट्रेस का लहंगा तो सुंदर था लेकिन वो उसमें बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं दिखी। वो बार-बार अपना लहंगा ही ठीक करती रही।

अथिया शेट्टी जहां ब्लू कलर की साड़ी में दिखी तो वही रकुल प्रीत ने फ्लोरल लहंगा पहना।

माधुरी दीक्षित ने भी पार्टी के लिए साड़ी ही चूज की।

सलमान खान की एक्स भाभी सीमा खान हॉट लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना जिसमें उनका क्लीवेज साफ दिखाई दिया।

भूमि , वाणी कपूर और नुसरत का स्टाइल भी चर्चा में रहा।

आपको इनमें से किसका स्टाइल पसंद आया हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।
 

Content Writer

vasudha