सौतेली मां मगर बच्चों को प्यार सगों से भी ज्यादा दिया, इन दीवाज ने बदली Step Mom की परिभाषा

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 06:22 PM (IST)

सौतेली मां का नाम आते ही लोगों के जहन में एक बुरी मां की छवि आने लगती है लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई स्टेप मॉम हैं जिन्होंने सौतेले शब्द की परिभाषा ही बदल दी। जी हां, ये हसिनाएं सौतेली मां जरूर कहलाती है लेकिन बच्चों पर सगीं मां से भी ज्यादा प्यार लुटाती है। तो चलिए जानते है उन मांओं के नाम...

करीना कपूर और सारा अली खान

करीना कपूर और सारा अली खान के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। करीना सारा से उम्र में केवल 13 साल बड़ी हैं। दोनों मां-बेटी कम अच्छी दोस्त ज्यादा लगती है। करीना भी सारा-इब्राहिम पर ढेर सारा प्यार लुटाती है।

मान्यता दत्त और त्रिशाला दत्त

त्रिशाला दत्त संजय दत्त की पहली बीवी ऋचा शर्मा की बेटी है त्रिशाला दत्त और मान्यता दत्त के बीच 9 साल का अंतर है लेकिन मान्यता भी त्रिशाला के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती है। मान्यता को वो अपने सगों बच्चों की तरह प्यार देती है। 

किरण राव और जुनैद खान

किरण राव भी इरा और जुनैद खान के काफी करीब हैं। किरण ने हमेशा अपने सगे बच्चों की तरह उन्हें प्यार दिया है, अक्सर उनके साथ स्पॉट भी होती है। 

सोनी राजदान और पूजा भट्ट

सोनी राजदान अपनी सौतेली बेटी पूजा भट्ट से उम्र में 18 साल छोटी हैं। सोनी राजदान ने भी कभी सौतेली मां बनकर नहीं बल्कि सगी मांओं की तरह पूजा भट्ट को ट्रीट किया। दोनों अक्सर साथ में भी नजर आ ही जाती है। 

परवीन दुसांज और पूजा बेदी

परवीन दुसांज कबीर बेदी की चौथी पत्नी हैं। परवीन और पूजा बेदी के बीच 5 साल का अंदर है परवीन दुसंज अपनी सौतेली बेटी पूजा से खास बॉन्डिंग शेयर करती है। हालांकि, शुरूआत में पूजा अपनी सौतेली मां से नफरत करती थी लेकिन परवीन ने अपने प्यार से उनकी दिल में एक खास जगह बना ली। 

फरहान अख्तर और शबाना आज़मी

फरहान और शबाना का शुरुआती समय अच्छा नहीं था, फरहान शबाना को पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है, यहां तक कि फरहान ने अपने बच्चों को भी जन्म नहीं दिया बल्कि अपनी ममता जावेद के बच्चों पर ही लुटाती आईं है। 

शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक

शाहिद और उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं पब्लिक इवेंट पर शाहिद और उनकी सौतेली मां को अक्सर साथ देखा जाता है जिससे साफ जाहिर होता है कि शाहिद और उनकी मां के बीच सौतेला शब्द कुछ मायने नहीं रखता। 

सलमान खान और हेलेन

एक समय था सलमान भी सौतेली मां हेलेन से नफरत करते थे लेकिन हेलेन ने अपने प्यार और स्नेह से तीनों भाईयों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई आज तीनों खान भाई हेलेन की पूरी रिसपेक्ट करते है। वहीं हेलेन भी उनपर अपनी ममता लुटाते नहीं थकती। 

तो ये है वो सौतेली मांएं जिन्होंने सौतेले शब्द की परिभाषा बदलकर मिसाल कायम की और दुनिया को भी बता दिया की हर सौतेली मां बुरी नहीं होती। 

Content Writer

Sunita Rajput