अपने बच्चों की मां कम बहन ज्यादा लगती है ये हसीनाएं!

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 07:12 PM (IST)

मां चाहे सगी हो या सौतेली बच्चों के साथ उनका रिश्ता बेहद खास होता है। वह दूसरों के बच्चों को भी उतना ही प्यार करती है जितना वह अपने बच्चे को करती है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी सौतेली मां और उनके सौतेले बच्चों का ऐसा ही एक रिश्ता है। लेकिन उनके बीच की उम्र सुनकर आपको झटका जरूर लगेगा। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की स्टेपमदर और उनके बच्चों की उम्र...

किरण राॅय-जुनैद खान

आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव और जुनैद खान के काफी करीब हैं। जुनैद आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्त के बेटे है।   जुनैद किरण राव से 8 साल छोटे हैं।

श्रीदेवी-अर्जुन कपूर

हर कोई जानता है कि श्रीदेवी अर्जुन कपूर की सौतेली मां थीं। लेकिन अर्जुन ने कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां के रूप में स्वीकार नहीं किया। अगर उनकी उम्र की बात करें तो श्रीदेवी अर्जुन से महज 20 साल बड़ी थीं। 

हैलेन-सलमान खान

हेलन सलमान खान के पिता सलीन खान की दूसरी पत्नी है। सौतेली मां होने के बावजूद सलमान और हेलन के बीच काफी अचछा रिश्ता है। मां-बेटे की उम्र में 27 साल का अंतर है। 

मान्यता दत्त-त्रिशाला

सभी को मालुम हैं की संजय दत्त और मान्यता दत्त के दो बेटे हैं। लेकिन संजय को पहली पत्नी ऋचा शर्मा से एक बेटी भी है। जिसका नाम त्रिशाला दत्त है, वह विदेश में रहती हैं। मान्यता और त्रिशाला महज 10 साल का फर्क है। 

शबाना आजमी-फरहान अख्तर

शबाना चाहे फरहान की रियल मां नहीं है। पर दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। दोनों के बीच महज 23 साल का फासला है। 

हेमा मालिनी-सनी देओल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और उनके सौतेले बेटे सनी देओल के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं। सनी और हेमा रिश्ते में भले ही मां-बेटे हों, लेकिन उनकी उम्र में महज 8 साल का अंतर हैं।

सुप्रिया पाठक-शाहिद कपूर

बेशक शाहिद सुप्रिया के बेटे नहीं है। लेकिन दोनों के बीच का रिश्ता सगे मां-बेटे जैसा ही है। अगर दोनों के बीट की उम्र की बात करें तो शाहिद सुप्रिया से 20 साल छोटे हैं। 

करीना कपूर खान-सारा अली खान

सारा सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है। लेकिन उनकी दूसरी पत्नी करीना से उनका रिश्ता काफी अच्छा है। सारा करीना से 15 साल छोटी हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। 

सोनी राजदान-पूजा भट्ट

पूजा भट्ट के अपनी सौतेली मां सोनी राजदान से काफी अच्छे रिश्ते हैं। पूजा महेश और किरन भट्ट की बेटी है। सोनी रजदान और पूजा की उम्र में 16 साल का फर्क है। 

उम्र जानकर लगा ना झटका! लेकिन कहते हैं ना कोई भी रिश्ता उम्र देखकर नहीं निभाया जाता। हर रिश्ते में प्यार होना चाहिए, फिर चाहे वो मां और बच्चे का हो या पति-पत्नी का हो।

Content Writer

Vandana