पिता की वजह से रितेश देशमुख ने छोड़ा नॉनवेज खाना, ये 12 सेलेब्स भी रहते हैं इससे दूर

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 04:53 PM (IST)

एक्टर रितेश देशमुख हाल में ही के बीसी 12 के सेट पर पहुंचे। शो पर पहुंचे रितेश ने बताया कि उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया है। इसकी वजह बताते हुए रितेश ने कहा कि जब से उन्होंने फैसला लिया है कि वह अपने  बॉडी पॉर्ट्स डोनेट करेंगे तब से ही उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना शुरू कर दिया है ताकि वह शरीर को फिट और फाइन रखकर अंगदान कर सकें।

रितेश ने शो के दौरान यह भी बताया कि कैसे उनके पिता विलासराव देशमुख को किसी ऑर्गन की शॉर्टेज होने के चलते बचाया नहीं जा सका था इसलिए उन्होंने अपने ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। बता दें कि रितेश के अलावा कई सेलेब्स हैं जिन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया है और वह शुद्ध शाकाहारी भोजन खाते हैं।

रेखा

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा कई सालों से शाकाहारी भोजन खा रही हैं। एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था 'पेटा' भी रेखा का नाम देश के सबसे लोकप्रिय वेजिटेरियन लोगों की सूची में शामिल कर चुकी है।

कंगना रनौत

अपने बेबाक बयानों के लिए फेमस कंगना रनौत बहुत हेल्थ कॉन्शियस है। इसी कारण उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया। कंगना के मुताबिक, वेजिटेरियन बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए, जिससे वह काफी खुश है।

करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी वेजिटेरियन है। एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि काफी सालों से उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया क्‍योंकि उन्‍हें ऐसा लगता है कि वेजिटेरियन होना नॉन-वेजिटेरियन होने से कहीं ज्यादा सेहतमंद है। करीना दाल, रोटी, सब्जी, चावल जैसा सादा और घर का बना हुआ ही खाना ज्यादा पसंद करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The world is changing and we’re keeping up with it, thanks to our Intel-powered PCs. Stop waiting around and kickstart your own journey into e-learning with #PCPaathshala, an initiative of @intelindia and @timesofindia to find expert articles, videos, workshops, QnA sessions and an amazingly helpful PC buying guide. Log on today and learn on! #PCPaathshala #OnlineLearning #Education #ModernLearning #ELearning #DistanceLearning #OnlineSchool #OnlineCourses #HomeSchooling #StudyAtHome #EdTech #LearningAtHome

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Oct 6, 2020 at 5:25am PDT

विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन की फैमिली शुरू से ही वेजिटेरियन खाना खाती हैं। वही एक्ट्रेस का मानना है कि वेजिटेरियन खाने से न सिर्फ हेल्दी रहा जा सकता है बल्कि स्किन भी खूबसूरत बनती है।

आलिया भट्ट

अपने चुलबुले अंदाज़ के लिए फेमस आलिया भट्ट भी काफी समय से नॉन वेज खाना छोड़ चुकी हैं। कहा जाता है कि आलिया ने गर्मी से परेशान होकर यह फैसला लिया।

सोनम कपूर

फैशनिस्ता सोनम कपूर काफी साल पहले से नॉनवेज छोड़ चुकी है। कहा तो यह भी जाता है कि सोनम ने दूध और सारे डेयरी प्रोडक्ट्स खाने भी छोड़ दिए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy happy birthday, you diva. Have a day filled with fabulous vibes and all the happiness! Love you, Abuuuuuu! ✨💓

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on Oct 6, 2020 at 4:19am PDT

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी नॉनवेज खाना छोड़ दिया। इसका कारण उनके डॉग को बताया जाता है। कहा जाता है कि उनके डॉग को मीट की गंध पसंद नहीं थी, इसलिए उन्होंने भी मीट खाना छोड़ दिया। खबरों की माने तो अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली को भी शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया।

जैकलीन फर्नांडिस

वेजिटेरियन जैकलीन फर्नांडिस ने तो डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे खाना भी बंद कर दिया।

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन हैं। वह पेटा से जुड़ी हुई हैं और जानवरों के संरक्षण में विश्वास रखती हैं।

शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर पहले मांसाहारी भोजन खाते थे लेकिन बाद में उन्होंने शाकाहारी बनना ज्यादा सही समझा। कहा जाता है कि शाहिद कपूर ने शाकाहारी बनने का फैसला ब्रेन हाइन्स की बुक लाइफ ईज फेयर पढ़ने के बाद लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mood.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Oct 11, 2020 at 10:52pm PDT

अमिताभ बच्चन

इस उम्र में भी एक-दम फिट दिखने वाले बिग बी की सेहत का राज हैं शाकाहारी भोजन।अमिताभ पहले नॉन वेज फूड, अल्‍कोहल, चाय-कॉफी आदि का भी सेवन किया करते थे लेकिन कई सालों पहले उन्‍होंने इन सभी चीजों को अलविदा कह दिया।


 

Content Writer

Priya dhir