यूपी से हैं आपके ये चहेते सितारे, जो आज कर रहे हैं बॉलीवुड पर राज

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 01:07 PM (IST)

बॉलीवुड स्टार्स के लाखों फैंस होते हैं और उन फैंस को हमेशा ये  जानने की उत्सुकता रहती है कि उनके फेवरेट स्टार्स की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है..? यां फिर वो किस शहर में पले बड़े हैं..। ऐसे में जब उन्हें ये पता चलता है कि उनके स्टार्स उन्हीं के शहर से हैं तो भई उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी आ जाती है।

तो चलिए आज हम आपको इस पैकेज में उन कलाकारों के नाम बताते हैं जो है तो यूपी से लेकिन उन्होंने अपने सूबे का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। तो आईए जानते हैं...

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका आज हॉलीवुड तक  सबकी फेवरेट बनी हुई है। खास पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। मिस वर्ल्ड से लेकर दुनिया की टॉप एक्ट्रेसज में अपना नाम दर्ज करवाने वाली प्रियंका बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस हैं। वो बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद आज हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। 


अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का का जन्म भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई बैंगलुरु से पूरी की है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई​ हिट फिल्में दी हैं। वहीं लोग उनकी और विराट की जोड़ी को भी बेहद पंसद करते हैं। 


सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली और दंबग गर्ल से अपनी पहचाने बनाने वाली सोनाक्षी सिन्हा का जन्म बिहार के पटना में हुआ । सोनाक्षी को पटना शहर से इनता लगाव है कि वह हमेशा वहां आती जाती रहती हैं।


दिशा पटानी

दिशा पटानी आज बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है। हर किसी की वे क्रश बनी दिशा का ताल्लुक भी यूपी से हैं। दिशा का जन्म बरेली में हुआ था। 

लारा दत्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म भी यूपी में हुआ। वह यूपी के गाज़ियाबाद से हैं। लारा दत्ता ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। 


पूनम ढिल्लों

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म भी यूपी के कानपुर में हुआ था। वो अपने समय की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं लोग उनको आज भी बहुत प्यार करते हैं। 

अमिताभ बच्चन

 हिंदी सिनेमा के बिग-बी अमिताभ बच्चन का जन्म भी उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। बॉलीवुड के शहंशाह ने हिंदी सिनेमा को बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी है। अमिताभ आज तक लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 


नवाजुद्दीन सिद्दीकी

हिंदी सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल एक्टर  नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म भी उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट के गाँव बुढ़ाना में हुआ था। नवाज आज फिल्मी दुनिया के जाने माने स्टार है। 


राजपाल यादव

हिन्दी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको दिवाना करने वाले अभिनेता राजपाल यादव का जन्म शाहजहांपुर से  दूर कुंद्रा गांव में हुआ था। उनके फैंस उन्हें बुहत प्यार करते हैं बल्कि राजपाल स्क्रीन पर आते ही लोगों के चेहरे पर हंसी ले आते हैं। 

आप का इनमें से कौन सा स्टार है फेवरेट हमें कंमेट बॉक्स में बताना न भूले।

Content Writer

Janvi Bithal