होटल बुकिंग या कपड़ों पर नहीं... बॉलीवुड के इन स्टार्स ने शादी के कार्ड पर ही खर्च कर दिए करोड़ों!

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 02:35 PM (IST)

घर में शादी होती है तो बहुत सारे खर्च होते हैं।Palace,  फूड मेन्यू से लेकर कपड़ों तक भी खर्चा किया जाता है। इन सबमें सबसे कम खर्च अगर लोग किसी पर करते हैं तो वो है शादी का कार्ड। हम सब को पता है कि इसमें बस शादी की जानकारी और पैलेस का ही पता बताना है तो 50 रुपये तक का भी खर्चा  बहुत है। लेकिन कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने शादी के लिए इनविटेशन कार्ड पर ही करोड़ों रुपए का खर्चा कर डाला। आइए आपको बताते हैं इसके बारें...

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी ने मशहूर हीरा कारोबारी राज कुंद्रा के साथ में शादी रचाई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ खबरों के मुताबिक उन्होंने शादी के कार्ड छपवाने के लिए 49 करोड़ रुपए का खर्चा कर दिया था।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

खबरों की मानें तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न भी अपने बेटे अभिषेक की शादी की खुशी में इनविटेशन कार्ड पर 41 करोड़ रुपए का खर्चा कर डाला था।

शाहिद कपूर- मीरा कपूर

शाहिद कपूर ने दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत के साथ में शादी रचाई थी। बहुत कम लोग को पता है कि उन्होंने शादी में मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए जो कार्ड छप गए थे उन पर उन्होंने 37 करोड़ रुपए का खर्चा कर दिया था।

सोहा अली खान और कुणाल खेमू 

सोहा अली खान और कुणाल खेमू सैफ अली खान की लाडली बहन सोहा अली खान ने मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू के साथ में शादी रचाई थी। बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार इस शादी में इनविटेशन कार्ड पर 27 करोड़ का खर्चा कर दिया गया था।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ में शादी रचाई थी। कुछ ख़बरों के अनुसार दोनों की शादी पर 700 करोड रुपए तक का खर्चा हो गया था। लेकिन उनकी शादी के इनविटेशन कार्ड की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ एक ही कार्ड तीन लाख रुपए का बनवाया था।

Content Editor

Charanjeet Kaur