देश में शुरू हुई वैक्सीनेशन तो स्टार्स ने जताई खुशी, देखिए किसने क्या कहा

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 05:37 PM (IST)

भारत के लिए आज का दिन सबसे खास था। आज यानि 16 जनवरी को देश में टीकाकरण का शुभारंभ हो गया है। इस पल का इंतजार लोगों को कबसे था। कोरोना के खिलाफ भारत के बढ़ते कदम देख आज हर किसी का सीना चौड़ा हो गया है और लोग इस पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी खुशी जताए बिना नहीं रह सके। देश में शुरू हुए इस टीकाकरण पर देखिए क्या है आपके चहेते स्टार्स के रिएक्शन। 

1. ईशा देओल

ईशा देओल ने ट्वीट कर लिखा , ' बधाई हो भारत और प्रधानमंत्री जी, हमारे देश में आज से वैक्सीन ड्राइव शुरू हो गया है! जय हिन्द।' 

2. कंगना रनौत 

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा , 'अद्भुत, और इंतजार नहीं कर सकती।'

3. तुषार कपूर

एक्टर तुषार कपूर ने भी इस पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया और लिखा , 'मुबारक हो .... दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू, जय हिन्द।'

4. अनुपम खेर 

ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'जय हो'। 

5. परेश रावल

परेश रावल ने भी देश के सबसे बड़े अभियान पर खुशी जताई और ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए धन्यवाद कहा। 

6. निम्रत कौर

निम्रत ने ट्वीट कर लिखा , ' दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन ड्राइव को शुरू करने वाले सभी अधिकारियों के लिए शुभकामनाएं। यह एक बहुप्रतीक्षित अंत की एक सहज, सफल शुरुआत हो सकती है।'

Content Writer

Janvi Bithal