Airport Fashion: सभी स्टार्स पर भारी पड़ा 65 साल के अनिल कपूर का सिंपल लुक, फैंस बोले- झकास!

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 04:02 PM (IST)

न्यू ईयर सेलिब्रेट करके बीते दिन कई स्टार्स वापिस मुंबई लौटे। एयरपोर्ट पर ज्यादातर स्टार्स को स्पॉट किया गया और इनका लुक भी काफी चर्चा में रहा। कई स्टार्स का लुक जहां फैंस को काफी पसंद आया तो कुछ को लोगों ने ट्रोल किया। चलिए दिखाते हैं हम आपको सभी स्टार्स की एयरपोर्ट लुक....

सबसे पहले बात करते हैं टीवी की फेमस नागिन यानी कि अनीता हसनंदानी की ...जो फैमिली के साथ वेकेशन मना कर वापिस लौटी। अनीता ने कपड़े तो सिंपल पहने थे लेकिन उनके पैरों को देख लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। एक ने लिखा इसके पैरों में सैंडल फंस गई वही अनीता के पति के जूतों के लेस भी खुले थे। जिसे देख फैंस बोले- ये अमीर लोग अपने जूतों के फीते नहीं बांधते क्या...

गोविंदा भी अपने पत्नी के साथ स्पॉट हुए। गोविंदा ने पहले बेटी के साथ पोज दिए और फिर बीवी के साथ। गोविंदा की पत्नी सिंपल लुक में काफी अच्छी लग रही थी।

वही अनिल कपूर एयरपोर्ट पर बीवी के साथ दिखे। जहां अनिल कपूर का लुक देख फैंस हैरान हुए और कहा- झक्कास तो वही उनकी बीवी कैमरे से भागती दिखी।

कैटरीना कल अपने पतिदेव विक्की को एय़रपोर्ट पर छोड़ने आई और कार के अंदर ही उन्होंने गले लगकर पति को See off कहा।

नेहा कक्कड़ भी पति रोहनप्रीत के साथ मैचिंग कपड़ों में दिखी। नेहा के लुक को देख लोगों ने उन्हें अफसाना खान कहा तो उनके पति रोहन को रणवीर सिंह...

काजोल मैडम ने कपड़ों तो सिंपल पहने थे लेकिन जैसे वो एट्टीयूड दिखाती और एय़रपोर्ट पर भागती दिखी उस देख लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया और दूसरी जया बच्चन कह दिया।

सबके फेवरेट अली और जैस्मीन भी छुट्टियां मनाकर वापिस लौटे और उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया।

लव बर्ड्स रणबीर आलिया भी सिंपल लुक में स्पॉट हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सिद्धार्थ कियारा भी वापिस लौटे। कियारा फिर से शॉर्ट ड्रेस में नजर आई।

तमन्ना भाटिया अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुई। उन्होंने शॉर्ट आउटफिट पहना था जोकि फैंस को पसंद नहीं आया।

मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू एय़रपोर्ट पर ग्रीन आउटफिट में दिखी।

 

Content Writer

Priya dhir