Award Show में पहुंची रेखा और आलिया ने लूटी लाइमलाइट, विद्या से लेकर रश्मि तक का भी दिखा अलग अंदाज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 02:36 PM (IST)

मुंबई में हाल में ही 'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' अवॉर्ड्स हुए, जिसमें कई सितारे पहुंचे लेकिन लाइमलाइट में रही बॉलीवुड की एवरग्रीन दीवा रेखा और एक्ट्रेस आलिया भट्ट। आलिया ने रेखा का हाथ पकड़कर अवॉर्ड शो में एंट्री ली। दोनों की बॉन्डिंग कैमरे में कैद हुई। लुक की बात करें तो आलिया भट्ट व्हाइट साड़ी में बिल्कुल ही सिंपल लुक में नजर आई, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर ईयररिंग और छोटी सी बिंदी लगाई। हमेशा की तरह रेखा कांजीवरम साड़ी में दिखाई दी। बालों में गजरा, बड़े झुमके, मांग में सिंदूर और रेड लिपस्टिक से उन्होंने अपनी लुक कंप्लीट की। दोनों एक्ट्रेस ने कैमरा को देखकर बहुत सारे पोज दिए और रेखा आलिया पर प्यार भी लुटाती नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सिंगर नीति मोहन ब्लू कलर की साड़ी पहनकर पहुंची, जिसके साथ उन्होंने पिंक ब्लाउज वियर किया था। कानों में हैवी ईयररिंग्स और सिंपल हेयर बन उनकी लुक को चार चांद लगा रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस विद्या बालन का अलग ही अवतार देखने को मिला। विद्या ने प्रिंटेड लहंगा पहना, जिसके साथ गले में नेकलेस कैरी किया। सिंपल हेयर बन और लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया

एक्ट्रेस रश्मि देसाई प्रिटेंड साड़ी पहनकर पहुंची जिसमें वो काफी अच्छी लग रही थी।

तेजस्वी प्रकाश ने भी नेट साड़ी पहनी, जिसके साथ कर्ली हेयरस्टाइल किया। तेजा भी ठीक-ठाक ही लग रही थी।

एक्ट्रेस श्रेया सरन की ड्रेस फैंस को समझ नहीं आई कि आखिर उन्होंने पहना क्या है। हालांकि एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए।

एक्ट्रेस ईशा कोपिकर ब्लैक एंड गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आई।

चाहत खन्ना भी इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी और उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया।

Content Writer

Priya dhir