बॉलीवुड सितारे भी है Street Food के दिवाने, ये हैं आपके फेवरेट स्टार के फेवरेट डिश

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 01:21 PM (IST)

दुनिया में हर तरह के लोग हैं और सभी की अपनी- अपनी पसंद है। घूमना-फिरना, खाना-पीन हर एक इंसान का शौक होता है। वैसे तो आजकल चाईनी, इटैलियन और फ़ास्ट फ़ूड का ज़माना है लेकिन रियल टेस्ट को पहचानने वाले लोग आज भी इंडियन फूड को ही बेस्ट मानते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं, जो हमारी तरह की इंडियन फूड काे पसंद करते हें। ये सब इन चीजों के इतने शौकीन है कि वह अपने पसंदीदा खाने को देख कर के खुद को रोक नहीं पाते हैं । चलिए जानते हैं फेवरेट स्टार की फेवरेट डिश के बारे में।

रणबीर कपूर

लाखों लड़कियों के दिल की धड़कन कहलाने वाले रणबीर कपूर काे वड़ा पाव, डोसा और बॉम्बे स्टाइल सैंडविच बेहद पसंद है।  नॉनवेज में  मुर्ग मुस्सलम, कीमा पाव, चिकन जलफ्रेजी, चिकन दिलरुबा, पनीर दो प्याजा, मशरूम लबाबदार जैसे कई ऐसे व्यंजन हैं उनकी कमजाेरी है। 


सोनम कपूर

बॉलीवुड की खुबसूरत और फेशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर को पाव भाजी बहुत पसंद है। सोनम के अनुसार वे फूडी हैं और पावभाजी के बिना तो उन्हें  चैन नहीं मिलता। 


ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन जंक फूड के जबरदस्त शौकीन है। उन्हें  समोसे बहुत पसंद हैं और वो एक साथ 8-8 समोसे खा जाते हैं। 


अक्षय कुमार 

 पंजाबी होने के कारण अक्षय कुमार को परांठे बेहद पसंद है। इसीलिए वह नाश्ते में खूब सारे घी या मक्खन के साथ पराठे खाना तथा ऊपर से एक गिलास दूध पीना पसंद करते हैं. इसके बाद वह मेवे तथा ताजा फल खाते हैं। 

 काजोल

चुलबुली अभिनेत्री काजोल पानीपुरी, भेलपुरी और सैंडविच की बेहद शौकीन है। मुंबई के स्ट्रीट स्टॉल से पानीपुरी खाने को तो वह तैयार रहती है। 

वरुण धवन 

बॉलीवुड हैंडसम हंक वरुण धवन को स्ट्रीट फूड खूब पसंद है। उन्होंने बताया था कि जुहू के एक शॉप से उन्हें चीज मसाला डोसा और तरबूज का जूस पीना काफी पसंद है।


कंगना रनौत

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत को गोलगप्पे बहुत पसंद हैं। फिल्म पंगा की शूटिंग के दौरान दिल्ली में भी वे गोलगप्पे खाती हुई नजर आई थीं।


दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है। वहडोसा से लेकर इडली उपमा और उत्तपम तक सब कुछ बड़े ही मजे से खाती हैं।
 

Content Writer

vasudha