बॉलीवुड स्टार्स को भी  साइकिल की सवारी करना है बेहद पसंद, मौका लगते ही निकल जाते हैं सड़कों पर

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 03:15 PM (IST)

भले ही आप महंगी कारें और प्लेन में सफर कर चुके हों, लेकिन साइकिल चलाने का एक अलग ही मजा है। इससे चलाने से ना सिर्फ प्रदूषण कम होता है, बल्कि यह हमारे हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। शायद यही कारण है कि बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे  साइकिल की सवारी करना पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं कि किस- किस सेलेब्स को है साइकिल चलाने का शौक


 इस मामले में सबसे आगे हैं सलमान खान, वह कई बार बांद्रा की सड़कों पर साइकिल चलाते दिख चुके हैं। उनके पास अपने खुद के ही ब्रांड बीइंग ह्यूमन की साइकिल है, जिसकी कीमत 40,323 से 57,577 रुपये के बीच है। 


विश्व साइकिल दिवस के माैके पर बॉलीवुड की परफेक्ट कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखाई दिए। दोनों इस दौरान एक दूसरे की कंपनी काफी एंजॉय कर रहे थे। 


आज के दिन एक्ट्रेस आयशा शर्मा भी साइकिल चलाती नजर आई। इस दौरान वह काफी कूल नजर आ रही थी। 


इस लिस्ट में रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। उन्हें भी साइकिल में घुमना बेहद पसंद है। रणबीर कपूर कुछ दिन पहले  लाल रंग की साइकिल में नजर आए थे, जो  लगभग 1.5 लाख रुपए की थी। इसे आलिया ने उन्हें गिफ्ट किया था। 


दीया मिर्जा का भी साइकिल एक लोकप्रिय व्यायाम है। उनका कहना है कि जब वह साइकिल चलाती हैं तो उन्हें 12 साल की उम्र जैसा महसूस होता है। 


सारा अली खान को भी साइकिल चलाना बेहद पसंद है। वह तो समुद्र किनारे बने ब्रिज पर भी साइकिल चलाती नजर आ चुकी है। 


 एक वक्त में अपने वजन के लिए ट्रोल होने वाली सोनाक्षी भी फिटनेस के लिए साइकिल का सहारा लेती हैं। उन्हें जैसे ही मौका मिलता है वह इस अवसर को मिस नहीं करतीं। 


अनुष्का शर्मा को भी  साइकिल की सवारी करना बेहद पसंद है। उन्हें कुछ दिनों पहले बेटी वामिका को बैठकार  साइकिल चलाते देखा गया था। 

शाहिद कपूर को भी साइकिल का बहुत शौक है। उनके पास  2.5 से 3 लाख रुपये की साइकिल है जिससे वह रोड ट्रिप कर चुके हैं। यह साइकिल देखने में बेहद स्टाइलिश है। 
 

Content Writer

vasudha