अनुष्का के दिलकश अंदाज के सामने फीका पड़ा मस्तानी का मेकअप!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 12:08 PM (IST)

बीती रात फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स 2020 का आयोजन हुआ। इस अवार्ड्स में बहुत-से दिग्गज सितारें शामिल हुए। सभी स्टार्स एक से बढकर एक लुक में स्पॉट हुए। कई स्टार्स का लुक तारीफें बटोर रहा है तो वहीं कई लुक ट्रोल भी हुए। आइए आपको इस अवार्ड्स में कौन-कौन शामिल हुए है उनकी एक खास झलक दिखातें है। बतादें कि हसीनाओं का जमावड़ा इतना स्टाइलिश बनकर आया था कि रेड कार्पेट पर हर किसी ने सबको दीवाना बना ही लिया। सबसे पहले शुरुआत करते है बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण से.... 

ऑफ-शोल्डर बॉडी हग्गिंग ब्लैक ड्रेस में दीपिका का अलग लुक ही देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने लुक का नूर बरकरार रखा है। सबसे खास बात थी उनकी स्लीव्स जो फर वाली थी। यह स्टाइल काफी अलग रहा। लेकिन दीपिका का मेकअप ऐसा था जैसे की वो बीमार लग रही थी। 


वहीं अनुष्का शर्मा एनिमल प्रिंट ड्रेस में नजर आई। अनुष्का का यह लुक अबतक का सबसे दिलकश अंदाज रहा। अनुष्का का ओवरऑल लुक कमाल का रहा। 


चिकनी-चमेली कैटरीना कैफ भी व्हाइट ड्रेस में काफी हॉट और एलिगेंट नजर आई। 

प्यारी-सी मॉव शार्ट ड्रेस में अन्नया पांडे भी इस बार ट्रोल होने से बच गई। 


रिया चक्रवर्ती थाई-हाई स्लिट ड्रेस में जादू बिखेरती नजर आई। 


वहीं रकुल प्रीता का ड्रेस बिल्कुल कैटरीना कैफ जैसा दिख रहा था। मानों वो दोनों टवीनिंग करके आई हो। 


पूजा बेदी की बेटी अलाया प्रिंसेस बनकर रेड कार्पेट पर पहुंची। 


हमेशा की तरह रॉयल लुक में स्पॉट हुई अदिति राव हैदरी। 


पर्पल लिपस्टिक और व्हाइट श्वेत ड्रेस में श्रुति हासन का लुक देखने लायक था। 


यूलिया वंतूर भी इस अवार्ड फंक्शन में स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुई। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

What a beauty 😍 @adah_ki_adah @_iamelnaaz_ @shrutzhaasan set a fashion goal on nykaa red carpet😍 . . #NFBA2020 #NykaaFeminaBeautyAwards #Nykaa #FeminaIndia @mynykaa

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 18, 2020 at 9:25am PST

वहीं कई हसीनाएं अतरंगी फैशन भी कर के आई थी। हर बार की तरह अदा शर्मा ने कुछ अलग और अटपटा ही किया था। उन्होंने अपने चहेरे पर और शोल्डर्स पर चमकीली टैटू टाइप स्टिकेर्स लगाए थे जो बेहद फनी थे। 
 

Content Writer

shipra rana