बेटियों की मां कम बड़ी बहन ज्यादा लगती है ये एक्ट्रेस, फैंस भी कई बार खा चुके हैं धोखा

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 06:23 PM (IST)

पुराने समय की कई जानी-मानी अभिनेत्रियां है जिनकी बेटियों आज कद-काठी में उनके बराबर हो चुकी लेकिन इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती और फिटनेस है कि ढ़लने का नाम ही नहीं लेती है। अब आप इसे डेली वर्कआउट और हैल्दी डाइट का कमाल कह लो या कुछ और, ये अभिनेत्रियां मां कम बल्कि उनकी बेटियों की बहन ज्यादा दिखती है। इन्हें साथ में देखकर तो लोग भी कई बार इन्हें बहनों की जोड़ी कह देते है। 

भाग्यश्री-अवंतिका

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ फेम भाग्यश्री 50 प्लस हो चुकी हैं लेकिन अगर नजर उनकी 23 साल की बेटी अवंतिका पर डाले तो लगता ही नहीं कि वो उनकी मां है बल्कि दोनों साथ में खड़ी एक-दूसरे की बहने नजर आती है। इसकी वजह भाग्यश्री को ग्लोइंग फेस और उनकी फिटनेस भी है। 

काजोल-न्यासा

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री काजोल 40 प्लस के बाद भी इतनी यंग दिखती हैं। इतनी यंग कि अपनी 17 की बेटी न्यासा की मां कम बड़ी बहन ज्यादा दिखती है। खासकर न्यासा को दिखकर लोग उन्हें काजोल की छोटी बहन तक कह देते हैं। 

शिवांगी कोल्हापुरी-श्रद्धा कपूर

जी हां, श्रद्धा कपूर और उनकी मम्मी को देखकर तो अक्सर आंखे धोखा खा जाती है। श्रद्धा कपूर की ना सिर्फ शक्ल अपनी मम्मी से मिलती हैं बल्कि उनकी मम्मी शिवांगी कोल्हापुरी आज भी इतनी यंग है कि उनके साथ खड़ी हो जाए तो मम्मी कम बहन ज्यादा लगती है।

श्वेता तिवारी-पलक

श्वेता तिवारी भी 40 प्लस हो चुकी हैं लेकिन आज भी इतनी यंग और बोल्ड है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लगता ही नहीं कि उनकी बेटी भी इतनी बड़ी होगी। पलक तिवारी उनकी बेटी से ज्यादा बहन लगती है। 

महीप कपूर-शनाया

महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया भी इस लिस्ट में आती है। भले ही महीप की शक्ल शनाया कपूर से थोड़ी मैच खाती लेकिन फिर भी उनकी बड़ी बहन लगती है। अब इसे महीप कपूर की फिटनेस कह लो गया उनका गर्लिश फैशन सेंस कि वो आज भी एक बेटी की मां नहीं बल्कि उसकी बहन दिखती है।

भावना पांडे-अनन्या पांडे

अनन्या पांडे तो स्टाइलिश है ही लेकिन उनका मम्मी भावना पांडे भी स्टाइल में कुछ कम नहीं। यहीं वजह है कि भावना अनन्या की मम्मी कम बड़ी बहना अधिक लगती है। 

श्वेता नंदा बच्चन-नव्या नवेली

श्वेता नंदा बच्चन भी इतनी यंग दिखती हैं कि उनके बेटी नव्या नवेली उनकी बेटी नहीं बहना ज्यादा लगती है। दोनों की ना सिर्फ शक्ल मैच खाती है बल्कि कद-काठी हु-ब-हू एक जैसी है। 

करिश्मा कपूर-समायरा

करिश्मा कपूर भी इतनी उम्र के बाद इतनी यंग दिखती है कि समायरा उनके साथ खड़ी बेटी कम बहन ज्यादा लगती है। समायरा आए दिन अपनी मां करिश्मा कपूर के साथ स्पॉट होती हैं जहां करिश्मा की खूबसूरती और फिट देखकर लोग उन्हें समायरा की मां नहीं बल्कि बड़ी बहन कहने लगते है। 

डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना

भई, इस लिस्ट में तो डिंपल कपाड़िया भी आती हैं जिनकी ना सिर्फ शक्ल मिलती है बल्कि डिंपल की फिटनेस देखकर अक्सर आंखे धोखा खा जाती है कि वो ट्विंकल की मम्मी है या बहना। दोनों लगती है एक-जैसी पहचानना मुश्किल हो जाता है।

Content Writer

Bhawna sharma