बॉलीवुड में शोक की लहर! फेमस फिल्ममेकर  का 76 वर्ष की उम्र में निधन

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 12:45 PM (IST)

नारी डेस्क:  फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से लीवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।लंबे समय से चल रही थी लीवर की बीमारी सूत्रों के अनुसार, पहलाज निहलानी पिछले कुछ समय से गंभीर लीवर संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो सका। बाद में परिवार उन्हें घर ले आया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

‘आंखें’ और ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों से मिली पहचान

पहलाज निहलानी को बॉलीवुड में उनकी कई यादगार फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘आंखें’, ‘शोला और शबनम’ और ‘जूली 2’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया, जिनसे उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। उनकी फिल्मों ने उस दौर में दर्शकों के बीच खास जगह बनाई और वे एक सफल निर्माता के रूप में स्थापित हुए।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Hina Khan का फूटा गुस्सा, ‘अंगूरी भाभी’ के झूठे Harassment Case कबूलनामे पर बोलीं- ‘शब्द नहीं हैं…’

CBFC के अध्यक्ष भी रह चुके थे निहलानी

फिल्म निर्माण के अलावा पहलाज निहलानी भारतीय सिनेमा से जुड़े एक महत्वपूर्ण पद पर भी रहे। वे 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष रहे। इस दौरान वे कई फिल्मों के सर्टिफिकेशन और कंटेंट नियमों को लेकर चर्चा में भी रहे थे।

PunjabKesari

करीबी दोस्त शशि रंजन ने दी जानकारी

उनके निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त शशि रंजन ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि पहलाज निहलानी काफी समय से बीमार चल रहे थे और लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है और कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पहलाज निहलानी के जाने से हिंदी सिनेमा ने एक अनुभवी और चर्चित फिल्ममेकर को खो दिया है। उनकी फिल्मों और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static