बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर-दीपिका ने खरीदा Dream house, आलिशान घर के लिए लुटाए करोड़ों

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 12:12 PM (IST)

बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है। यह स्टार कपल  सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक आलीशान अपार्टमेंट के मालिक बन गए हैं। खास बात यह है कि ये अपार्टमेंट अभिनेता शाहरुख खान के घर 'मन्नत' और सलमान खान के 'गैलेक्सी' के बीच में है।

खबरों की मानें तो रणबीर- दीपिका ने 119 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट की डील की है, जो फिलहाल अभी अंडर कंस्ट्रक्शन ही है।  उनका ड्रुप्लेक्स टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है, यानी  यानी कुल चार फ्लोर उनका  मालिकाना हक होगा।  बताया जा रहा है कि इस आलिशान घर में  11,266 वर्ग फुट का कालीन एरिया है और 1,300 वर्ग फुट की खास छत है।  यहां से  समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा भी दिखाई देगा। 

खबर है कि रणवीर को इस घर के साथ 19 पार्किंग एरिया अलॉट हुए हैं।  इस घर को ओह फाइव मीडिया वर्क्स एलएलपी के मीडियम से खरीदा  गया है, जिसमें खुद रणवीर और उनके पापा डायरेक्टर हैं। इससे पहले स्टार कपल ने मुंबई के अलीबाग में स्थित एक आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 22 करोड़ रुपये थी। इतना ही नहीं रणवीर का  गोवा में भी एक घर है। 

रणवीर दीपीका का ये घर देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हो गया है। रणवीर के बलावा  दीपिका भी एक शानदार फ्लैट की मालकिन है। उन्होंने  साल 2010 में  मुंबई के ब्यूमोंडे टावर्स में यह प्रॉपर्टी 16 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इसे अपने स्टाइल के हिसाब से रेनोवेट करवाया गया था। 

Content Writer

vasudha