इन दीवाज ने लिया plastic surgery का सहारा, किसी को मिला क्रेज तो किसी को depression

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 01:34 PM (IST)

बॉलीवुड में शायद ही कोई दीवाज ऐसी होगी जो बिना प्लास्टिक सर्जरी  करवाए बची होगी! प्रियंका से लेकर सुष्मिता सेन तक सब इस लिस्ट में शामिल है। 

सुष्मिता सेन 

हाल ही में सुष्मिता सेन एच.टी. मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड इवेंट्स में पहुंची थी। सुष्मिता की लुक तो सबको क्लासी लगी लेकिन फेस काफी सूजा हुआ लग रहा था। सुष्मिता के फेस और लिप्स की शेप थोड़ी अलग लग रही थी। खैर आपने भी ये नोटिस किया तो कमेंट बॉक्स में बताएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भी काफी लाइमलाइट में आई थी जब उन्होंने लिप्स फीलर्स करवाए थे। तभी तो उनके पतले लिप्स प्लपी लगने लगे। आप तस्वीरों में खुद ही फर्क देख लें। हालांकि श्रद्धा के लिप्स फीलर्स के बाद अट्रैक्टिव लगने लगे।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भी सर्जरी करवाने में टॉप पर रही है। नोज सर्जरी और लिप सर्जरी दोनों ही प्रियंका ने करवाई थी हालांकि गलत नोज सर्जरी के चलते प्रियंका काफी परेशान भी रही थी क्योंकि उनका पूरा करियर इसकी वजह से खराब हो सकता था। उन्होंने अपने मोटे लिप्स को भी सही करवाया था।

मौनी रॉय

भई बोटॉक्स और फीलर्स तो इस इंडस्ट्री में आम ही हैं। इस काम में टीवी एक्ट्रेस भी पीछे नहीं है। मौनी रॉय ने जब लिप्स सर्जरी करवाई थी तो खूब ट्रोल हुई थी। उनके मोटे फूले हुए लिप्स पर कई मीम्स बने लेकिन खबरों की मानें तो मौनी रॉय ने सिर्फ अपने लिप्स ही बल्कि आईब्रो स्किन कंप्लेशन के लिए भी ट्रीटमेंट लेती रही हैं। बाकी तो तस्वीरें सब ब्यां करती हैं। फिलहाल मौनी अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है। मौनी की तरह टीवी की एक्ट्रेस सारा खान ने भी लिप्स सर्जरी करवाई थी लेकिन वो खराब हो गई। अपने सुजे और खराब हुए लिप्स के बारे में सारा ने खुद ही बताया था।

रुबीना दिलैक

टीवी की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने भी अपने फेस में बोटॉक्स और फीलर्स का सहारा लिया है हालांकि उन्होंने कभी रिवील नहीं किया। 

क्षमा सिकंदर

क्षमा सिकंदर ने तो अपना पूरा हुलिया ही बदल लिया। उन्होंने अपने पूरे चेहरे की सर्जरी करवाई और खुश किस्मती से वह सही भी रही।

श्रीदेवी कपूर 

श्रीदेवी कपूर इस दुनिया में नहीं है और कही ना कही कुछ खबरें उनकी मौत का जिम्मेदार इस सर्जरी को ही बताती है। कहा जाता है कि श्रीदेवी ने करीब 29 सर्जरी करवाई थी!   इन्हीं में किसी सर्जरी के साइड इफैक्ट के चलते उनकी जान चली गई।

काजोल 

काजोल और न्यासा दोनों मां बेटी को भी आए दिन सर्जरी के चलते ही ट्रोल किया जाता रहा है। काजोल और उनकी बेटी की स्किन पहले से अब साफ हो गई हालांकि काजोल का कहना है कि अब घर पर रहती हैं इसलिए गौरी हो गई हैं। लेकिन तस्वीरें कहा कुछ छिपाती हैं।

शिल्पा शैट्टी

शिल्पा शैट्टी ने भी अपना फेस सर्जरी के सहारे ही ठीक किया। इस बात की गवाह उनकी पहले और अब की तस्वीरें हैं। पहले उनकी नाम मोटी थी लेकिन अब एकदम शेप में है। 

ईशा देओल

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी लिप सर्जरी करवाने में पीछे नहीं हटी। उन्होंने लिप को मोटा करवाने के लिए फीलर्स का सहारा लिया। लेकिन वह भी लिप्स के चलते ट्रोल हुई थी।

सिर्फ यही नहीं अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, शनाया कपूर ये सब लिप्स फीलर्स करवा चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा 

ऐसा नहीं हैं कि सारी सर्जरी सक्सेसफुल ही रहती है। अऩुष्का ने जब लिप्स फीलर्स करवाए तो वह इतनी अजीब लगी कि लोगों ने उन्हें बत्तख कहना शुरू कर दिया था। वहीं कोइना मित्रा का तो पूरा करियर ही प्लास्टिक सर्जरी की वजह से खराब हो गया था। सर्जरी तो उन्होंने खूबसूरती के लिए करवाई थी लेकिन उसने सुंदर की बजाए उन्हें बदसूरत बना दिया खैर अब वह फिर से नॉर्मल होती जा रही है लेकिन एक समय उनका करियर इस सर्जरी की वजह से ही बर्बाद हो गया।

राखी  सावंत

राखी सावंत की पहले और अब की तस्वीरें देखेंगे तो आपको सारी हकीकत पता चल जाएगी कि वह पहले कैसी थी और अब सर्जरी करवा करवा कर कैसी हो गई।

करीना और श्रुति हसन

करीना और श्रुति हसन ने नाक को पतला करवाने की सर्जरी करवाई थी ताकि वह सही शेप में दिखें।

तो देखा आपने इन दीवाज की खूबसूरती का राज। विदेश मॉडल और एक्ट्रेस की देखा देखी हमारी भी बहुत सी दीवाज ने ये एक्सपेरीमेंट्स किए। ऐसी और  भी बहुत सी दीवाज हैं जो खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए ये सब ट्रीटमेंट्स लेती ही रहती हैं। खैर इन सब चीजों के साइड इफैक्ट भी होते हैं।


 

Content Writer

Vandana