नेहा धूपिया से दिया मिर्जा तक, जानिए 30/8/2018 को क्या पहनकर दीवाज हुईं स्पॉट

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 03:35 PM (IST)

मॉडर्न लाइफस्टाइल में हर लड़की फैशनेबल दिखना चाहती है। खुद ट्रैंडी दिखाने के लिए वह नए से नए फैशन को फॉलो करती है। लेटेस्ट फैशन के बारे में जानने के लिए लड़कियां बॉलीवुड दीवाज को फुल ऑन कॉपी करती है। वैसे करे भी क्यों न? इन दीवाज का स्टाइल है ही सबसे हटके। चलिए आज हम आपको बताते है कि बॉलीवुड में लेटेस्ट ट्रैंड क्या चल रहा है। कौन-सी एक्ट्रेस किस लुक में स्पॉट हुईं है। 

कैजुअल लुक में नेहा धूपिया

नेहा धूपिया इन दिनों अपनी प्रैग्नेंसी को लेकर चर्चा में है। वह आए दिन कहीं न कहीं स्पॉट हो ही जाती है। हाल में ही नेहा को पति अंगद के साथ कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया। उन्होंने प्रिटेंड टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट वियर की थी।

ऑल-ब्लैक लुक में दीपिका

दीपिका पादुकोण को हाल में ही ऑल-ब्लैक लुक में देखा गया। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउंजर वियर किया था, जिसके साथ मैचिंग ब्लैक शेड्स लगाए थे। 

ट्रैडीशनल लुक में श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री को लेकर चर्चा में है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर श्रद्धा को ट्रैडीशनल लुक में देखा गया। उन्होंने पेस्टल कलर का लहंगा वियर किया था। 

मैक्सी ड्रैस में दिया मिर्जा 

एक्ट्रेस दिया मिर्जा को मैक्सी ड्रैस में स्पॉट किया गया, जिसके साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। इसी के साथ उन्होंने हैंडबैग कैरी किया हुआ था। 

Content Writer

Priya dhir