दीपिका की ड्रेस को लोगों ने कहा Raincoat तो Janhvi ने पैंट सूट में दिखाई बोल्ड अदाएं

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 02:31 PM (IST)

मुंबई मेें कल शाम Grazia Award 2019 होस्ट किए गए जिसे अटेंड करने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हसिनाओं का एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक देखने को मिला। चलिए हम आपको बताते हैं शो में कौन क्या पहनकर पहुंचा और किसने अपनी लुक से लूटी वाहवाही। 

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। दीपिका अवॉर्ड शो में सबसे अलग ही दिखी। उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस वियर की थी, जिसके साथ मैचिंग ग्रीन फुटवियर व ईयररिंग्स पहने।

दीपिका का लुक उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा Dress nahi hai ye bus kapda lapet ke agai


वही अन्य ने लिखा, Ranveer singh ka asar aaraha hai slowly slowly

यही नहीं लोगों ने उन्हें Raincoat और parachute तक कह दिया। 

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

वहीं जाह्ववी कपूर हॉट अदाएं बिखेरती नजर आईं। जाह्लवी ने डिप नेक पिंक कलर का पैंट सूट पहना था, जिसमें वह सेक्सी लग रही थी।

आगे बात करते हैं एक्ट्रेस सोनल चौहान की। सोनल ने प्रिटेंड सूट पहना था। 

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ब्लैक प्रिटेंड ड्रेस में दिखी। ड्रेस के साथ उनका मेकअप बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा था। 

टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख रेड कलर के आउटफिट में नजर आईं लेकिन संजीदा को देखकर बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उन्होंने पहना क्या है। इसी के साथ उनका मेकअप भी काफी ऑयली था। 

आखिर में बात करते हैं एक्ट्रेस कल्कि की। कल्कि ट्रेडीशनल आउटफिट में दिखी, जिसके साथ उन्होंने बैग कैरी किया हुआ था। 

 


 

Content Writer

Priya dhir