सेलेब्स पर चढ़ा Holi का खुमार, सिड-कियारा से लेकर पुलकित- कृति ने खूब उड़ाया गुलाल

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 04:48 PM (IST)

होली के त्योहार का बॉलीवुड सेलेब्स में भी खूब खुमार देखने को मिलता है। इस बार न्यूली वेड्स रकुल- जैकी, पुलकित- कृति और सिद्धार्थ- कियारा भी अपनी खूब गुलाल उड़ाते दिखे। वहीं हैरानी वाली बात ये थी की एक्स कपल टाइगर और दिशा में होली में नशे में चुर दिखें। आइए आपको दिखाते हैं कौन से सेलेब्स से कैसे होली मनाई है। 

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे पुलकित- कृति ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें होली सेलिब्रेट करते दिखे। कृति ने जहां फ्लोरल प्रिंट वाला वाइट सूट पहना था, वहीं पुलकित व्हाइट कुर्ते में हैंडसम लगे।

इसके अलावा रकुल- जैकी ने भी बेहद धूम- धाम से शादी के बाद अपनी होली सेलिब्रेट करते दिखे। एक्ट्रेस चिकनकारी कढ़ाई वाली व्हाइट कुर्ती में नजर आईं, तो जैकी ने ब्लू कढ़ाई वाले व्हाइट कुर्ता पहना। दोनों फोटोज में जमकर एक दूसरे को रंग लगाते और पोज देते दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

शेर- शाह कपल सिद्धार्थ- कियारा भी त्यौहार के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान कियारा ने ब्लू टी- शर्ट पहनी थी तो सिद्धार्थ ने होली का ड्रेस कोर्ड फॉलो करते हुए व्हाइट पहना। दोनों के चेहरे पर खूब सारा लाल और पीला रंग लगा था।

हालांकि इन सब में सबसे ज्यादा हैरानी करने वाली थी एक्स कपल टाइगर और दिशा की होली पार्टी। ये एक्स कपल अक्षय कुमार के साथ होली सेलिब्रेट करता नजर आया, जिससे लोग ये अनुमान लगने लगे की दोनों का पैचअप हो गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं टीवी की नागिन सुरभि चंदना भी अपने पति के साथ होली के रंग में रंगी नजर आईं। एक्ट्रेस ने रोमांटिक फोटोज फैंस के साथ शेयर की।  


 

Content Editor

Charanjeet Kaur