आजादी के रंग में रंगे सेलेब्स, खास अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 12:53 PM (IST)

देश आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है। हालांकि कोरोना काल में पूरी सावधानी के साथ इस दिन का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में बाॅलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स ने फैंस को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांएं दी है। अनुपम खेर से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी सितारों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ-साथ कोरोना वाॅरियर्स को भी नमन किया है। 

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'कोविड के खिलाफ लड़ाई में सच्चे योद्धाओं को सलाम और हमारी आजादी के शुभ दिन पर शांति समृद्धि की कामना।'

 

अक्षय कुमार

अक्षय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'हम सभी इन लोगों को जानते हैं, हम सभी के जीवन में ये लोग हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर, उनके लिए एक साथ आएं। इसके अलावा जितना संभव हो उतनी मदद करें ... नज़रअंदाज़ मत करें।'

 

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है।

 

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हम सभी को हमारे देश भारत वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हज़ारों सालों तक फूलें फलें और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए। भारत माता की जय। जय हिंद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

हम सभी को हमारे देश भारत वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई।मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हज़ारों सालों तक फूलें फलें और प्रगति की ऊँचाइयों को हमेशा छुए।भारत माता की जय।जय हिंद। Happy Independence Day to every Indian all over the world!! 🙏🇮🇳🙏🇮🇳 #IAmAProudIndian #HappyIndependenceDay

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on Aug 14, 2020 at 5:17pm PDT

 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'इतिहास तब बनता है जब महिलाएं बदलाव की ओर बढ़ती हैं।'

 

विक्की कौशल

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तिरंगे झंडे की वीडियो शेयर कर फैैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy 74th Independence Day! 🇮🇳❤️

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on Aug 14, 2020 at 6:07pm PDT

 

कंगना रनौत

कंगना ने ट्विटर पर पौधे लगाते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं की इस देश की मिट्टी को भी हम पर गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static