शाहिद कपूर से लेकर नेहा धूपिया तक, 2018 में पेरेंट्स बने ये स्टार्स

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 09:27 AM (IST)

साल 2018 खत्म होने को है और यह साल कई बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ में खुशियों की सौगात लेकर आया। इस साल कई स्टार्स पेरेंट्स बने। चलिए आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते है।

शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर दूसरी बार पिता बने। 5 सितम्बर को उनकी वाइफ मीरा कपूर ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जैन कपूर रखा। बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी।

अभिषेक कपूर

डायरेक्ट अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा 28 अगस्त को एक बेटे के पेरेंट्स बने। इंस्टाग्राम पर खुद अभिषेक ने इसके बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि  इससे पहले इन दोनों की एक बेटी हैं इसाना

सनी लियोनी

4 मार्च 2018 को सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर सेरोगेसी की मदद से उन्हें ट्विन बेटे हुए हैं। इनका नाम उन्होंने अशेर सिंह वेबर और नोरा सिंह वेबर रखा है।

सुनिधि चौहान

1 जनवरी को सुनिधि चौहान ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तेघ सोनिक रखा। वह अक्सर बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है। बता दें कि सुनिधि ने 2012 में हितेश सोनिक के साथ शादी की थी। 

श्रेयस तलपड़े

शादी के 14 साल बाद श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति माता-पिता बने। दीप्ति ने 4 मई को बेटी को जन्म दिया। बता दें श्रेयस और दीप्ति भी सेरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं।

रोहित धवन 

एक्टर वरुण धवन के भाई रोहित धवन भी इस साल 31 मई को एक बेटी के पिता बने। बता दें कि 2012 में रोहित धवन ने जाह्नवी देसाई से की थी और यह उनका पहला बच्चा है। 

लिजा रे

एक्ट्रेस लिजा रे 46 साल की उम्र में मां बनी। उन्होंने सेरोगेसी की मदद से ट्विन बेबी गर्ल्स को जन्म दिया। 

गुल पनाग

गुल पनाग ने शादी के करीब 8 साल बाद बेटे को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम निहाल है। 

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक बेटी के पेंरेंट्स बने। बता दें कि नेहा-अंगद ने इसी साल 10 मई को शादी की थी।

नील नितिन मुकेश 

नील नितिन मुकेश और  रुक्मणि सहाय भी इस साल पेंरेंट्स बने। रुक्मणि ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम नूरवी रखा। 

Content Writer

Priya dhir