New Year से पहले सैर-सपाटे पर निकले बॉलीवुड सेलेब्स, कुछ ऐसे मना रहे हैं अपनी Winter Vacations

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 06:46 PM (IST)

हर कोई साल 2023 के स्वागत की अपनी- अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। अकसर लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने  फैमिली, दोस्तों या फिर अपने पार्टनर के साथ अपनी मनपसंद जगह पर छुट्टियां बिताने निकल जाते हैं। इस लिस्ट में  बॉलीवुड स्टार सबसे आगे हैं। सारा खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक  कई सितारें नया साल मनाने के लिए विदेश पहुंच गए हैं और वहां बर्फीली वादियों में जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। चलिए जानते हैं ये सेलेब्स कहां मना रहे हैं Winter Vacations


मां के साथ लंदन पहुंची सारा 

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ लंदन में वेकेशन मना रही है। सारा  को जब कभी काम से फुर्सत मिलती है तब वह सैर-सपाटे पर निकल पड़ती हैं। इस बार सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ विंटर वेकेशन पर गयी है।छुट्टियां बिताने के लिए सारा अली खान लंदन पहुंची हुई हैं। वह अपने वेकेशन की तस्वीरें और फोटो लगातार शेयर कर रही हैं। 

एक तस्वीर में सारा पिंक कलर के जिम वेयर में नजर आ रही हैं और उनके साथ अमृता सिंह भी दिख रही हैं, जिन्होंने ब्लैक कलर का लॉग जैकेट कैरी किया है। सारा अली खान का दूसरा पोस्ट उनका स्विमिंग पूल वीडियो है। वीडियो में सारा रेड बिकिनी में पूल से बाहर आते हुए दिख रही हैं। उन्होंने अपने इंडोर स्विमिंग पूल की भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इसके साथ ही सारा ने कैप्शन में कहा,खुशी, शांति और आराम।


सारा ने आगे की तस्वीर में सनसेट का वीडियो शेयर किया है।वीडियो में सारा ने हरे- भरे गाडर्न का एक खूबसूरत नजारा दिखाया। सारा का आखिरी पोस्ट उनके डिनर का है। इस तस्वीर में उनके टेबल पर कई अलग-अलग तरह की डिशेज नजर आ रही है। इसके साथ ही कैप्शन में सारा ने बताया कि वह इस वक्त जमकर खाने के मूड में हैं।

 

बच्चों के साथ वेकेशन मना रही हैं शिल्पा शेट्टी

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन में अपने बच्चों के साथ वेकेशन मना रही है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों लंदन वाले अपने घर हैं। जहां वह अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन करने वाली हैं। इसी बीच शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपने बच्चों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि-  यह उनकी ढाई साल की बेटी समिशा पहली बार बर्फ में थी, जिसे उसने अपने हाथों में लिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


परिवार के साथ न्यूजर्सी में वेकेशन मना रही है प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ न्यूजर्सी में वेकेशन मना रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरीए वेकेशन के कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। एक फोटो मे वह मालती को क्रिसमस लाईट्स और डेकोरेशन दीखाते नजर आ रही है। फोटोज शेयर कर प्रियंका ने लिखा, ‘परफेक्ट विन्टर डेज'। इसके साथ ही प्रियंका ने एक और फोटो भी शेयर किया है। उस फोटो में वह निक के साथ मिरर सेल्फी ले रही है।इस फोटो पर उन्होंने लिखा- ‘निक को मिरर सेल्फी मे कोई दिलचस्पी नहीं है'।
 

Content Writer

vasudha