Mother''s Day Special: बॉलीवुड स्टार्स जो अपनी मां के है बेहद करीब

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 11:06 AM (IST)

कोई भी इंसान अपनी जिंदगी में चाहे कितना ही बड़ा आदमी क्यूं न बन जाए लेकिन अपनी मां की नजर में वो हमेशा ही छोटा बच्चा ही रहता है। आज मदर्स डे के दिन हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जिनकी अपनी मॉम के साथ बॉन्डिंग स्ट्रांग तो है ही साथ ही वो अपनी मां के बेहद करीब भी है। 


इसमें सबसे पहला नाम है ईशा देओल का, ईशा अपनी मॉम हेमा मालिनी के बेहद करीब है। वह उनकी बिल्कुल टू कॉपी दिखती है साथ ही उनकी केमिस्ट्री भी बेहद शानदार है।

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया एक फेमिली पर्सन है जो कि अपनी फेमिली के बेहद करीब है। इतना ही नही हाल ही में खबरें ये आई थी लॉकडाउन के चलते आलिया को अपने मॉम डैड की इतनी याद आई कि वह पैदल ही निकल पड़ी। आलिया और मां सोनी राजदान एक दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते है हम उन्हें अकसर एक साथ एन्जॉय करते देखते है। 

काजोल और मां तनुजा एक दूसरे के करीब तो है ही साथ ही वो मां बेटी से ज्यादा बहनों का रिश्ता शेयर करती है। दोनों की केमिस्ट्री आज भी बहनों जैसी है। 

अगला नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है। सलमान अपनी मॉम सलमा खान के बेहद करीब है। इतना ही नही मां बेटे दोनों एक साथ फंक्शन पर इकट्ठे नजर आते है। सलमान अपनी मां के प्रति बेहद केयरिंग है। 


इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और स्टाइल का क्रेडिट अपनी मॉम उजाला पादुकोण को देती है। दीपिका अकसर अपने इंटरव्यू में ये कहती  है कि वो आज जो भी है अपनी मॉम की वजह से है। 

इसमें अगला नाम वरूण धवन का है, वरूण अपनी मां के इतने करीब है कि वे उनका कोई कहा नही टालते। वरूण ने अपने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि उनकी मॉम करूणा का ही ये सपना था कि वरूण ऑनस्क्रीन आए। 


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय भी अपनी मां अरूण भाटिया से बेहद प्यार करते है। अक्षय अपनी बिजी लाइफ के बावजूद कोई मौका नही छोड़ते अपनी मॉम के साथ टाइम स्पेंड करने का। अक्षय तो अपने फैंस को भी यही कहते है कि कभी भी अपने माता पिता को न भूलो। 

अनुपम खेर आज बॉलीवुड में एक सफल अभिनेता है लेकिन वो आज भी अपनी मां दुलारी खेर के लिए वहीं छोटे से अनुपम है। अनुपम अपनी मां से बेहद प्यार करते है और वह अकसर उनके साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते है। 


इसमें अगला नाम सारा अली खान और अमृता सिंह का है। दोनों मां बेटी कम और बहने ज्यादा लगती है और दोनों की मस्ती भरी वीडियोज भी हम अक्सर सोशल मीडीया पर देखते है।

Content Writer

Anjali Rajput