लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में सितारें हुए एक से बढकर एक लुक में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 01:40 PM (IST)

बीती रात लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस अवार्ड्स में बहुत-से दिग्गज सितारें शामिल हुए। सभी स्टार्स एक से बढकर एक लुक में स्पॉट हुए। कई स्टार्स का लुक तारीफें बटोर रहा है तो वहीं कई लुक ट्रोल भी हुए। आइए आपको दिखातें है इस अवार्ड्स में कौन-कौन शामिल हुए है । इस इवेंट में हसिनाए ज्यादा से ज्यादा व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई। 

 

सबसे पहले बात करते है दीपिका पादुकोण की...... दीपिका विंटेज लुक में में नजर आई। उन्होंने रेट्रो स्टाइल साड़ी वियर की थी। वो क्लासी के साथ सेक्सी भी लग रही थी।

वहीं आजकल डिसेंट लुक के लिए छाने वाली मलाइका इस इवेंट में ओल्ड फैशन लग रही थी। उनका यह लुक को लोगों को पसंद नहीं आया। 

वहीं यामी गौतम भी साड़ी में खूबसूरत दिखाई दे रही है।

आजकल अपने सेक्सी लुक के लिए फेमस शमा सिकंदर भी व्हाइट गाउन में काफी सेक्सी दिखाई दी।

उर्वशी रौतेला व्हाइट शर्ट और ग्रीन स्कर्ट में काफी क्लासी लग रही है।

नुसरत ने तो सबको अपना दीवाना बना दिया। वो पेस्टल कलर के शिमरी साड़ी में नजर आई।

वहीं कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न  ड्रेस में छा गई।

तापसी पन्नू का व्हाइट शिमरी साड़ी कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट बटोर रहा था।

वहीं अमायरा दस्तूर और मानुषी छिल्लर भी डिसेंट लुक में नजर आए।

एक्ट्रेस नोरा फतेही व श्रद्धा कपूर और एक्टर वरुण धवन ने इस फंक्शन में एक साथ एंट्री ली। मिनी शॉर्ट ड्रैस में नोरी व श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थी।

वहीं एक्टर्स की बात करें तो अजय देवगन काफी स्मार्ट दिखाई दे रहे है। 

व्हाइट कलर के गाउन में कृति खरबंदा का डिसेंट लुक आया नजर।

Content Writer

shipra rana