'तुमने वर्ल्ड कप नहीं दिल जीता है....', बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ाया टीम India का हौंसला

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 10:38 AM (IST)

बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। हालांकि भारतीय क्रिकेटर टीम ने भी पूरे वर्ल्ड कप के दौरान अपना एड़ी चोटी का जोर लगा दिया लेकिन विश्व कप की ट्रॉफी लेने से चुक गई। भारतीय क्रिकेट टीम की हार से पूरा देश काफी दुखी है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए कई सेलेब्स एकजुटता से सामने आए हैं।बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, सिंघम अजय, देवगन समेत कई सारे सेलेब्स ने टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाया है। 

शाहरुख खान 

किंग खान अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंचे थे। वहीं भारतीय टीम के द्वारा ट्रॉफी न जीत पाने के बाद टीम का हौंसला बढ़ाते हुए किंग खान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए टीम के हौंसले को सराहा है। 

काजोल 

एक्ट्रेस काजोल ने इंडिया का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि - हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। 

करीना कपूर खान 

करीना कपूर ने टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। 

सुनील शेट्टी 

एक्टर सुनील शेट्टी ने भी टीम के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है।  

आयुष्मान खुराना 

एक्टर आयुष्मान खुराना ने स्पेशल कोट शेयर करते हुए लिखा कि - 'असफलता ही सफलता का एक हिस्सा है।' 

अजय देवगन 

भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाते हुए अजय देवगन ने स्टोरी शेयर की है। एक्टर ने कहा है कि हमेशा अपना सिर ऊंचा रखो। 

अभिषेक बच्चन 

जूनियर बच्चन ने भी टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाते हुए ट्वीट शेयर किया है। 

परिणीति चोपड़ा 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाते हुए स्टोरी शेयर की है।

रश्मिका मंदाना 

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए टीम का धन्यवाद किया है। 

दिया मिर्जा 

एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी टीम का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि - 'भारतीय टीम हमें आप पर गर्व है।' 

पीवी सिंधु 

बेडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने भी टीम का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि - 'आप लोगों ने हमें सात हफ्ते तक ऐसे पल दिए हैं जो हम कभी भूल नहीं सकते।' 

सानिया मिर्जा और सायना नेहवाल

सानिया मिर्जा और सायना नेहवाल ने भी टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाते हुए ट्वीट लिखा है।

Content Writer

palak