पूल साइड पोज, हाथों में हाथ और सूर्यास्त...कुछ यूं कहा सेलेब्स ने 2022 को अलविदा

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 06:04 PM (IST)

नए साल ने दस्तक दे दी है और आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स में भी इसको लेकर खासी चहल-पहल रही है। कई सेलेब्स जहां नए साल का स्वागत करने विदेश गए, वहीं कुछ लोगों ने साल के आखिरी दिन को अलविदा सुर्योदय की फोटो के साथ कहते दिखे।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

 विराट कोहली ने साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट शेयर करते वक्त विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा , 'साल 2022 का आखिरी सनशाइन'। इस फोटो में विराट, अनुष्का के अलावा बेटी वामिका उनके हाथों में दिख रही हैं। दोनों ने पूल साइड के किनारे पर खड़े होकर पोज दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

शाहिद कपूर- मीरा कपूर

वहीं मीरा कपूर ने भी लास्ट सनशाइन की फोटो शेयर की है। फोटो में वो शाहिद के साथ समंदर के किनारे नजर आ रही है। फोटो के साथ उन्होनें कैप्शन लिखा , '2023 आपका इंतजार कर रहा है'। इसके साथ उन्होनें सूरज की इमोजी भी शेयर की है। वहीं मीरा ने शाहिद के गले में हाथ डाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

करीना कपूर 

वहीं करीना कपूर ने भी अपने वाल पर सनशाइन फोटो शेयर की है। फोटो में करीना बेहद खूबसूरत दिख रहीं है। 2022 के आखिरी सूर्यास्त का पीछा करते हुए और उसी में रहकर पोज देते हुए...'चलो 2023.... आ जाओ....मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं'..ब्लू शर्ट और जींस में करीना ने मुस्कराते हुए पोज दी है। फोटो में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Content Editor

Charanjeet Kaur