सोनम के संगीत की तैयारियां शुरू, घर के बाहर स्पॉट हुए कई सितारें

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 01:59 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को अब कुछ ही दिन बाकी है। एेसे में कपूर परिवार में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। अनिल कपूर के घर को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

सोनम की शादी में चार चांद लगाने के लिए उसके कर्जिन और फ्रैंड्स कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। 7 मई को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। संगीत सेरेमनी की तैयारियां अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर चल रही हैं।

हाल में ही वरुण धवन, रणवीर सिंह, करण जौहर, अनुपम खेर, जैकलीन फर्नांडिज समेत कई बड़े सितारे सोनम कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुए।

यहीं नहीं, सोशल मीडिया पर संगीत की तैयारियां की कुछ वीडियोज भी सामने आई है। 

 

A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on



संगीत सेरेमनी की रिहसल के दौरान श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नहीं नजर आईं । खबरों के अनुसार, पहले जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के दो गानों पर डांस करने वाली थीं लेकिन अब वो परफॉर्म नहीं करेंगी।

Punjab Kesari