कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंचे कई सितारे

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 10:18 AM (IST)

दिग्गज एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया था। उन्हें लंबे समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कल मुंबई के सहारा स्टार होटल में कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा रखी गई।

कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड की कई हस्तियां और पूरा कपूर खानदान पहुंचा। सोशल मीडिया पर प्रार्थना सभा की कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। श्वेता बच्चन नंदा, रिद्धिमा कपूर, अमिताभ बच्चन, सोहेल खान भी दिखें। 

ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नहीं पहुंच पाए। दरअसल, ऋषि अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए है। खबरों के मुताबिक वह कैंसर से जूझ रहे है हालांकि उनके भाई रणधीर कपूर ने इसे अफवाह कहा।

जिसकी वजह उनकी बीमारी थी। रणबीर कपूर अपनी दादी कृष्णा के काफी करीब थे। कृष्णा राज कपूर की अंतिम यात्रा के समय वो पूरा टाइम आलिया के साथ वीडियो कॉल पर रहे और इसी तरह उन्होंने अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी।

सैफ अली खान और करिश्मा कपूर
 

Content Writer

Priya dhir