बाॅलीवुड के Love Birds पर भारी पड़ गए ये 4 अरेंज्ड मैरिज कपल्स

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 05:06 PM (IST)

शादी किसी भी इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद ही इंसान को जिंदगी जीने की नई राह मिलती है। इससे पति-पत्नी दोनों को परिवार की जिम्मेदारियों का अहसास होना शुरू होता है। वैसे अब जमाना बदल गया है। पहले जहां लड़का और लड़की परिवार की मर्जी से शादी करते थे वहीं अब वह लव मैरिज का ऑप्शन चुनते हैं। हालांकि आज भी  60% युवा अरेंज मैरिज करते हैं। वहीं बात अगर बाॅलीवुड स्टार्स की करें तो ऐसे बहुत से कपल हैं जिन्होंने परिवार की मर्जी से हमसफर चुना। 

विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा

विवेक ओबराॅय को लेकर कहा जाता है कि एक्टर ने सिर्फ 20 मिनट में अपनी मां के कहने पर शादी के लिए हां कह दी थी। यह उनकी जिंदगी का सबसे सही फैसला साबित हुआ। विवेक ओबेराॅय की पत्नी ने लाइमलाइट दूर रहकर घर की सारी जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाला और एक्टर के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहीं। विवेक की शादी उनके माता-पिता ने तय की थो जो कि इस बात का प्रमाण है कि वह अपने बच्चे की आने वाली जिंदगी के लिए सही फैसला लेना अच्छे से जानते हैं। 

PunjabKesari

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। मीरा राजपूत दिल्ली की रहने वाली है। जब मीरा ने शाहिद से शादी करने का फैसला किया था तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि वह एक्टर की लाइफस्टाइल को मैच कर भी पाएंगी या नहीं। लेकिन मीरा ने शादी के बाद शाहिद की लाइफस्टाइल में भी खुद ढाल लिया और घर के साथ-साथ बच्चों की जिम्मेदारी भी अच्छे संभाली। हालांकि मीरा ने लाइमलाइट से दूर रहकर परिवार को समय दिया। 

PunjabKesari

नील नितिन मुकेश-रुक्म‍िणी सहाय

नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज की है। उनका पत्नि रुक्म‍िणी सहाय के साथ काफी मजबूत रिश्ता है। नील नितिन के माता-पिता ने रुक्मिणी को पसंद किया था। वे अच्छे से जानते थे कि रुक्मिणी उन ट्रेडिशंस को बेहद खूबी से निभाएगी जिसमें नील नितिन बड़े हुए हैं। 

PunjabKesari

माधुरी दीक्षित-श्रीराम माधव नेने

शादी के 20 साल बाद भी माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने के बीच प्यार बरकरार है। इस कपल ने अपने रिश्ते में विश्वास और प्यार को बनाए रखा है। शादी के बाद माधुरी ने बाॅलीवुड से दूरी बना ली थी लेकिन उनके पति ने एक्ट्रेस के करियर को आगे बढ़ाने में काफी साथ दिया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static