इन सैलेब्स का अपनी Step Mom से है बेहद लगाव

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2017 - 02:53 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप ): सौतेली मां को लेकर अक्सर लोगों के मन में कुछ सवाल और मनमुटाव होते है। ऐसा जरूरी नहीं है कि सौतेली मां अक्सर खराब और गुस्सैल स्वभाव की होती है। अब आप बॉलीवुड के ऐसे कई सितारों को देख ले जिनकी सौतेली मांए है और उनका अपनी मां से रिश्ता भी काफी अच्छा है। हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे, जिनका अपनी सौतेली मां से रिश्ता अच्छे दोस्त की तरह है। 

1. सारा खान-करीना कपूर खान

बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान भले ही सारा खान की सौतेली मां कहलाती है लेकिन उनके बीच काफी प्यार दिखाई देता है। सौतेली मां करीना और सारा खान को कई बार एक साथ देखा जा चुका। करीना सैफ के दोनों बच्चों को अपने दोस्त की तरह मानती है। 

2. सलमान खान- हेलन

बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान का अपनी सौतेली मां हेलन के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। हेलन सलमान और उनके भाई-बहनों को अपने सगे बच्चों की तरह प्यार करती है। इतना ही नहीं बल्कि दुख की घड़ी में हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। 

3. फरहान अख्तर-शबाना आज़मी

बतौर सिंगर-एक्टर- डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी सौतेली मां शबाना आज़मी का रिश्ता भी बेहद खास है। पहले-पहले फरहान अख्तर अपनी सौतेली मां से काफी नफरत करते थे लेकिन धीरे-धीरे उनकी यह नफरत प्यार में बदलती गई। आज उनका मां-बेटे का रिश्ता काफी खास कहलाता है।

Punjab Kesari