Airport Look! ईशा की सगाई अटेंड कर मुंबई पहुंचे सितारे

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 05:34 PM (IST)

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई धूमधाम से इटली में हुई। इस खास जश्न में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की थी और सभी का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिला। मगर अब सभी सितारे इटली से मुंबई वापिस लौट आए है। हाल ही में इन सितारों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आइए देखते एयरपोर्ट पर इनका ड्रैसिंग स्टाइल कैसा रहा।

 

कैजुअल वियर प्रियंका


हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर दिखी। वह ग्रे कलर के कैजुअल वियर में नजर आईं जिसके साथ प्रियंका ने व्हाइट स्टॉल कैरी किया। 

 

फ्लेयर्ड पेंट में जाह्नवी-खुशी


वहीं जाह्नवी-खुशी कपूर को एक-साथ एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। दोनों ने डैनिम की फ्लेयर्ड पेंट के साथ एक-जैसे स्वेटर पहने। वहीं जाह्नवी ने अपने स्टाइलिश लुक को मैट्र्रिक्स सनग्लासेस से कंप्लीट किया। 

 

स्टाइलिश अंदाज में आमिर संग किरण

वहीं आमिर खान अपनी पत्नी किरण के साथ स्टाइलिश अंदाज में वापिस लौटे। उन्होंने जैकेट के साथ डैनिम और वहीं किरण कलरफुल टी-शर्ट के साथ ट्राउजर में नजर आईं। 

 

एथनीक वियर में टीना अंबानी 


टीना अंबानी भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने ब्लैक एथनीक ड्रैस पहनी हुई थी।

 

Content Writer

Sunita Rajput