शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर ऐसा सोचते हैं बॉलीवुड स्टार्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 04, 2018 - 02:05 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। खासकर जब बात पीरियड्स, शारीरिक संबंध और महिलाओं के शोषण के बारे में हो। कई एेसे सितारे हैं जो दुनिया से डरे बिना और किसी की परवाह किए बिना अपने विचारों को लोगों के सामने रखते आए हैं। आज हम आपको कुछ एेसे ही फेसम सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के बारे में बिना झिझक के अपनी राय रखी है।  

 

1. कल्कि कोचलिन


बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपने बेबाक बयानों और खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार दुनिया के सामने रखती हैं। बिना यह सोचे की दुनिया वाले उनके बारे में क्या सोचेंगे। कल्कि का कहना है ,'मैंने महज नौ साल की उम्र में एक आदमी को अपने साथ संबंध बनाने की इजाजत दे दी थी। जबकि तब उनको इसका मतलब तक पता नहीं था।' 


2. अभय देओल


शारीरिक संबंध बनाने की बात पर अभय देओल ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'जब मेरा मन करता है, मैं तब संबंध बनाता हूं। इसमें छुपाने या शर्मिंदा होने वाली कोई बात नहीं है।' 

 

3. दीपिका पादुकोण


दीपिका अकसर अपने विचारों को बिना डरे लोगों के सामने रखती हैं। शादी से पहले संबंध बनाने के बारे में उनका कहना है,'किसी के साथ संबंध बनाना या ना बनाना मेरी खुद की मर्जी है। अगर कोई शादी से पहले किसी व्यक्ति की साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए।'

 

4. राधिका आप्टे

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का कहना है, 'सेक्स बिकाऊ है क्योंकि यह आज भी वर्जित माना जाता है।' राधिका बॉलीवुड में अपने विचार खुल कर रखने के लिए जानी जाती हैं।


5. रणवीर सिंह


शादी से पहले सैक्स के बारे में रणवीर सिंह का कहना है , 'Sex is a beautiful and a perfectly natural phenomenon by. no means it's bad or evil thing. So there's really no reason to be cagey about it।' इसका मतलब है संबंध बनाना बहुत ही खूबसूरत और नैचुरल प्रक्रिया है। ये कहीं से भी गलत या गंदा नहीं है। जो चीज गलत नहीं उसको छिपाने की जरूरत नहीं। 

 

6. सनी लियोन


एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने वाली सनी लियोन का इस बारे में कहना है ,'अगर मैं लोंगो की केयर करती तो आज मैं वहां नहीं पहुंचती जहां पर हूं। सबको वही करना चाहिए जो उन्हें खुद को अच्छा लगता है।'

Content Writer

Nisha thakur