कैटरीना कैफ से आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सितारों ने यूं मनाया Christmas Day

punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 11:54 AM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिसमस डे फैमिली के साथ बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सितारों की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। किसी ने क्रिसमस ट्री के सामने पोज दिए तो किसी ने फैमिली के साथ खास लम्हे शेयर किए। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड सितारों के शानदार क्रिसमस सेलिब्रेशन पर।

कैटरीना कैफ

इस साल 7 नवंबर को मां बनीं कैटरीना कैफ ने मम्मी बनने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कैटरीना और विक्की कौशल के लिए यह क्रिसमस बेहद खास रहा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सेल्फी शेयर की, जिसमें विक्की कौशल और सनी कौशल भी नजर आए। सोशल मीडिया पर कैटरीना की यह फोटो खूब वायरल हो रही है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने अपने घर पर ही स्टाइलिश अंदाज में क्रिसमस मनाया। एक्ट्रेस ने रेड पजामा सूट में कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह क्रिसमस ट्री के सामने पोज देती और उसे सजाती नजर आ रही हैं। तमन्ना की ये होम डेकोर फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस डे फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने परिवार के साथ बड़े से क्रिसमस ट्री के नीचे बैठी नजर आईं। तस्वीरों में सेंटा क्लॉज की मौजूदगी ने सेलिब्रेशन को और खास बना दिया।

PunjabKesari

 सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने क्रिसमस अपने पति जहीर इकबाल के साथ मनाया। कपल ने क्रिसमस ट्री के सामने क्यूट फोटोज शेयर कीं। सोनाक्षी व्हाइट शर्ट में जबकि जहीर रेड शर्ट में नजर आए। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में भी पाएं पिंक-ग्लोइंग स्किन, रसोई के 5 असरदार देसी नुस्खे जरूर आज़माएं

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने क्रिसमस डे अपने पूरे परिवार के साथ मनाया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपनी बहन, मां सोनी राजदान और कपूर फैमिली के साथ नजर आईं। कुछ तस्वीरों में राहा, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी दिखाई दिए। इन फोटोज में भट्ट और कपूर परिवार की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static