World Siblings Day पर मिलिए बॉलीवुड के टैलेटेंड भाई-बहन से, जिनकी बॉन्डिंग है लाजवाब

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 02:24 PM (IST)

भाई-बहन का रिश्ता खट्टा मीठा होता है। रूठना-मनाना तो इस रिश्ते में उम्र भर चलता रहता है। तभी तो इस प्यारे से रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए सिब्लिंग्स डे मनाया जाता है।  यानी एक ऐसा दिन जोकि भाई-बहनों को समर्पित हो। इस खास माैके पर आज हम आपको फिल्मी दुनिया के उन  सिबलिंग्स से मिलाने जा रहे हैं, जो एक दूसरे पर जान  छिड़कते हैं।


 फराह और साजिद खान

सबसे पहले बात करते हैं कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान और उनके भाई साजिद खान की जो ना सिर्फ दिखने में एक जैसे हैं बल्कि उनकी आदतें भी एक दूसरे से काफी मिलती है। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच बेहद प्यार देखने को मिला था। दोनों ने अपनी जिंदगी में जीरो से शुरुआत की और आज इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता है।


अभिषेक बच्चन और श्वेता 

फिल्म इंडस्ट्री में बच्चन परिवार अपने प्यार और अपनेपन के लिए जाना जाता है। अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन की भी आपस में खूब बनती है। लेखिका, जर्नलिस्ट, होस्ट और मॉडल श्वेता को कई बार अपने भाई को स्पोर्ट करते देखा जा चुका है। 


अंशुला और अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर का रिश्ता भी बेहद खूबसूरत है। दोनों ने हर मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ दिया है। अंशुला बताती हैं कि वह अपने भाई से सबकुछ शेयर करती है। अर्जुन का भी अपनी  बहन के लिए प्यार और सपोर्ट कई बार देखने को मिला है। 


 सैफ और सोहा अली खान 

नवाब सैफ अली खान और एक्ट्रेस सोहा अली खान की  बॉन्डिंग से तो हर कोई वाकिफ है। ये दोनों हर छोटा- बड़ा सिलेब्रेशन एक दूसरे के साथ ही मनाना पसंद करते हें। सोहा का सैफ से ही नहीं अपनी भाभी करीना कपूर के साथ भी बहुत अच्छा रिश्ता है। 


हर्षवर्धन  और सोनम कपूर

हर्षवर्धन और सोनम कपूर को सबसे क्लासी और फैशनेबल भाई-बहन की जोड़ी माना जाता है। माैका मिलते ही दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। हर्षवर्धन को अपनी बहन के साथ- साथ भांजे से भी खास लगाव है। 


जोया और फरहान अख्तर

 जावेद अख्तर के बच्चे फरहान और जोया अख्तर दोनों ही बहुत टैलेंटेड हैं। दोनों ने कम समय में ही अपने एक अलग पहचान बना ली है। इस भाई- बहन की जोड़ी ने हमेशा एक दूसरे को स्पोर्ट किया है। तभी तो इन दोनों को बेस्ट भाई- बहन का टैग मिल चुका है। 


सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का रिश्ता भी बेहद गहरा है। सारा और इब्राहिम एक दूसरे को परेशान करने का मौका भी नहीं छोड़ते। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों फनी व मजेदार वीडियो भी शेयर करते रहते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आती है। 


सलमान खान और अर्पिता 

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। बेशक अर्पिता को सलमान के पिता सलीम खान ने गोद लिया हो, फिर भी वो खान खानदान के हर सदस्य की लाडली है। सलमान खान को अपनी बहन की आंखों में आसूं देखना बिल्कुल पसंद नही है। वह उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। 
 

Content Writer

vasudha