Brothers Day: रिश्ते में सौतेले लेकिन सगों से भी बढ़कर निभाई भाई की जिम्मेदारी

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 01:35 PM (IST)

भाई...सुनने में तो छोटा सा शब्द है लेकिन दिल को एक अलग ही सुकून और सुरक्षा का एहसास दिलाता है, भले ही भाई कभी मुंह से अपना प्यार ना जाहिर करते हो लेकिन भाई की डांट और लड़ाई में छिपी केयर अक्सर उनके प्यार का एहसास करवा देती है। खैर, बॉलीवुड में ऐसे भाई भी है जो सौतेले तो है लेकिन उन्होंने सगों से ज्यादा अपने भाई-बहन को प्यार दिया और तो और भाई होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते आ रहे है। तो चलिए मिलते है उन सौतेले बदर्स से....जिन्होंने कभी सौतेले या सगे में फर्क नहीं किया।

खान बदर्स

खान बदर्स अपनी सगी बहन से ज्यादा सौतेली बहन अर्पिता पर जान छिड़कते है। हालांकि, सगी बहन अलवीरा से भी उनका खास लगाव है लेकिन खान बदर्स ने हमेशा अर्पिता का सपोर्ट किया है, फिर बात उनकी लवमैरिज करवाने की हो या उनके पति का करियर सेटल करवाने कीं।

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर

शाहिद-ईशान है तो सौतेले भाई लेकिन शाहिद पर छोटे भाई ईशान पर जान छिड़कते है। कहा जाता है कि बॉलीवुड में ईशान का करियर बनवाने में काफी हद तक शाहिद ने ही उनका सपोर्ट किया है। ईशान अपने भाई शाहिद को अपना रोल मॉडल और फैशन आइकन मानते हैं। शाहिद कपूर अपने बाकी सौतेले-भाई-बहन से भी उतना ही प्यार करते है।

देओल बदर्स

जी हां, देओल बदर्स भी अपनी सौतेली बहन से प्यार करते है, भले ही उन्होंने कभी अपने प्यार को दुनिया के सामने कभी जगजाहिर नहीं होने दिया लेकिन सनी देओल ही पहले शख्स थे जो बहन ईशा देओल को पहली बार अपने घर लेकर गए थे। इतना ही, नहीं उन्होंने ही ईशा देओल को सपोर्ट किया था। सन्नी और बॉबी देओल अपनी दोनों सौतेली बहनों ईशा और अहाना से दोस्ताना व्यवहार रखते हैं।

अर्जुन कपूर

भले ही श्रीदेवी ने अर्जुन कपूर की मां को धोखा देकर उनके पिता से शादी की लेकिन आज अर्जुन हमेशा श्रीदेवी की बेटियों यानी सौतेले बहन खुशी और जाहन्वी के सपोर्ट में खड़े रहते है। बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए अर्जुन ने अंशुला की तरह जाह्नवी-खुशी का भी ध्यान रखने का फैसला किया है।

इब्राहिम खान अली

जी हां, इब्राहिम ना सिर्फ अपनी बहना सारा अली खान पर जान छिड़कते है बल्कि अपने सौतेले छोटे भाई तैमूर को भी हमेशा प्रोटेक्ट करते है। इतना ही, उनके साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती है।

प्रतीक बब्बर

एक्टर और कांग्रेस नेता राज बब्बर के नादिरा बब्बर से दो बच्चे हैं, जिनके नाम जूही और आर्या बब्बर हैं। बाद में राज बब्बर ने एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से शादी की जिससे उन्हें एक बेटा प्रतीक बब्बर हुआ। सौतेले भाई प्रतीक जूही बब्बर के काफी करीब हैं और अपने सीक्रेट भी शेयर करते हैं।

जुनैद खान

आइरा के भाई जुनैद ना सिर्फ उनपर बल्कि अपने सौतेले भाई आजाद पर भी जान छिड़कते हैं।

तो ये है वो भाई जो रिश्ते में सौतेले कहलाते हैं लेकिन इन्होंने सगे भाई से भी बढ़कर ज्यादा जिम्मेदारी संभाली है। 

Content Writer

Sunita Rajput