ये सेलेब्स बहनें कम, बैस्ट फ्रैंड्स लगती है ज्यादा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 10:20 AM (IST)

भाई-बहनों का रिश्ता दुनिया के बाकी रिश्तों से काफी अलग और प्यारा होता है। अगर दो बहनों के रिश्ते की बात करें तो वह बिल्कुल अच्छे फ्रैंड्स की तरह दिखाई देती है। अपनी हर छोटी-बड़ी परेशानी एक-दूसरे के साथ शेयर करती है। इतना ही नहीं अपनी बातों को सीक्रेट्स बनाकर ऱखती है। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रैस हमेशा चर्चा में बनी रहती है लेकिन कुछ बहनों की जोड़ी ऐसी भी है जो बैस्ट फ्रैंड्स की तरह रहती है। उनकी बॉन्डिग कमाल की होती है, जिस वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हम आपको बॉलीवुड बहनों की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जो बहने नहीं बल्कि बैस्ट फ्रैंड्स लगती है। 

 

करीना कपूर-करिश्मा कपूर 


करीना- करिश्मा कपूर बहने कम दोस्त ज्यादा लगती है। कहीं जाना हो तो एक-साथ दिखाई देती है। करिश्मा ने अपनी बहन को काफी सपोर्ट दिया है। अगर इवेंट की बात करें तो इन दोनों बहना का स्टाइल काफी कमाल का होता है। बचपन से करिशमा करीना का ख्याल रखती आई है और आज भी रख रही है। 

शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी 


बॉलीवुड की यह सिजलिंग सिस्टर्स भी कम नहीं। भले ही शमिता शेट्टी का करियर अपनी बहन शिल्पा की तरह न चमका हो लेकिन शिल्पा आज भी अपनी बहन के करियर को संवारने में लगी रहती है। शिल्पा ने अपनी बहन का साथ कई बार दिया है। कभी भी उसे अकेला नहीं छोड़ा। तभी तो यह बहने कम बैस्ट फ्रैंड्स ज्यादा नजर आती है। 

मलाइका अरोड़ा- अमृता अरोड़ा 


मलाइका और उनकी बहन अमृता की जोड़ी स्टाइल और बॉडिन्ग को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। यह दोनों हर वक्त एक-दूसरे का साथ निभाती है। अगर किसी पार्टी में जाना हो तो भी यह दोनों वहने अपने स्टाइल का तड़का लगाने से पीछे नहीं हटती।  फैमिली के साथ लंच या फिर वेकेशन्स एंजॉय करना हो तो भी दोनों एक-साथ नजर आती है। 

प्रियंका चोेपड़ा- परिणीति चोपड़ा 


प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन सिस्टर्स जरूर है लेकिन इनमें प्यार सगी बहनों की तरह है। प्रियंका ने परिणीति को हमेशा अच्छा मार्ग दर्शन दिखाया है।  परिणीति भी हमेशा प्रियंका को फॉलो करती है और हमेशा उनकी आइडल भी रही है। 

काजोल- तनीशा 
काजोल और तनीशा में भी बैस्ट फ्रैंड्स जैसा प्य़ार है। बहन के नक्शे कदम पर चलते ही तनीषा भी बॉलीवुड में आई कोई पार्टी हो या अवॉ़र्ड शो काजोल अपनी छोटी बहन के बगैर नहीं जाती। काजोल हमेशा अपनी बहन को सपोर्ट करती है। 

Punjab Kesari