Weekly Fashion: शाहरुख की बेटी को लोगों ने कहा काली खान, प्रियंका की ड्रैस को लेकर भी उठे सवाल

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2019 - 11:45 AM (IST)

हर बार की तरह इस हफ्ते भी बॉलीवुड दीवाज एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। इस हफ्ते दीवाज ज्यादातर ट्रेडीशनल लुक में ही नजर आईं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस Week किन दीवाज का स्टाइल रहा हिट और कौन हुई ट्रोलिंग का शिकार। 

सबसे पहले बात करते है एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की। सोनाक्षी को हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर अनिता डोंगरे का पेस्टल कलर का सूट वियर किया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। सोना का यह सूट समर के लिए परफेक्ट है। 

बॉलीवुड की हॉट मॉम करीना कपूर खान शिमरी गाउन में नजर आईं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी। 

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस हफ्ते ट्रोलिंग का शिकार हुईं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सुहाना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी, जिसमें वह अपनी फ्रेंड्स के साथ दिखाई दी।

एक यूजर ने लिखा,  Kali khan वहीं अन्य ने लिखा, Yakessss ye kinni ugly haiii ...kali.

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा अपने ट्रेडीशनल स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल में उन्हें रफ्फल शरारा आउटफिट में देखा गया। उनका यह आउटफिट आप भी वेडिंग फंक्शन में ट्राई कर सकती है। 

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पेस्टल कलर के सूट में नजर आईं, जोकि उनपर काफी सूट कर रहा था। 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ एक अवॉर्ड शो अटेंड करने पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने डिप नेक गाउन वियर किया।

फैन्स को उनका यह लुक पसंद नहीं आया।

एक ने लिखा Priyanka has no sense of fashion ..वहीं अन्य ने लिखा, Priyanka u r luking too dark...is it sun tan ???

अदिति रॉय हैदरी का ट्रेडीशनल ड्रेसिंग स्टाइल काफी यूनिक है। उन्हें व्हाइट एंड ब्लू कलर के आउटफिट में देखा गया। आपको किस एक्ट्रेस का लुक बेस्ट लगा, हमें कमेंट्स बॉक्स में जरूर बताएं। 

Content Writer

Sunita Rajput