बॉलीवुड के Mismatched Couple लेकिन प्यार करने वाले मानते नहीं, फैंस ने कहा- अनफिट जोड़ी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 05:54 PM (IST)

भई यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि प्यार के आगे कुछ नहीं चलता। प्यार करने वाले ना तो उम्र देखते है ना ही रंग-रूप। ऐसी ही जोड़ियां की उदाहरणें बॉलीवुड-टीवी में भी बहुत देखने को मिल जाएंगी। इन स्टार्स जोड़ियों को लोगों ने अनफिट कपल की लिस्ट में शामिल किया हालांकि उन्हें किसी की बात का कोई फर्क नहीं पड़ा।

चलिए दिखाते हैं आपको 12 अनमैच कपल

सना खान-मुफ्ती अनस

सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस को ही देख लीजिए। किसी ने नहीं सोचा था कि सना इंडस्ट्री छोड़ मुफ्ती से शादी कर लेगी। जब से इनकी शादी हुई है तब से ही यह कपल चर्चा में है। सना जहां बेहद खूबसूरत है वही अनस उनके सामने कुछ भी नहीं। इनकी जोड़ी को भी अनफिट जोड़ी का ही खिताब मिला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

हिमांशी खुराना-आसिम रियाज

हिमांशी और आसिम रियाज के अफेयर की खबरें भी आम सुनने को मिलती है। आसिम जहां यंग दिखते हैं वही हिमांशी उनसे उम्र में काफी बढ़ी लगती है।

मिलिंद सोमन- अंकिता

मिलिंद सोमन का तो क्या कहना। इन्होंने तो अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की से शादी की। ये तो अपनी सासू मां से भी 2 साल बड़े है।

गौहर खान-जैद दरबार

गौहर खान भी जल्द ही जैद दरबार की दुल्हनिया बनने वाली है। 37 की गौहर ने भी अपनी फ्रेंड्स की तरह छोटे उम्र के लड़के को अपना लाइफ पार्टनर चुना।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

नेहा कक्कड़ की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। नेहा के पति रोहन उनके सामने बच्चे लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

हिना खान-रॉकी जसवाल

हिना खान और रॉकी की जोड़ी भी कुछ खास नहीं है। लुक में भी हिना ब्वॉयफ्रेंड से आगे हैं और पॉपुलैरिटी के मामले में भी।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

उम्र से बड़े लड़के को अपना लाइफ पार्टनर बनाने का ट्रेंड तो मैडम प्रियंका ने ही शुरू किया। लोग तो अब तक प्रियंका और निक को मां-बेटा कहकर बुलाते हैं।

भारती सिंह-हर्ष

भारती से शादी करने से पहले हर्ष को कोई नहीं जानता था। कह सकते हैं कि पॉपुलेरिटी के लिए हर्ष ने भारती को अपना लाइफ पार्टनर बनाया। इनका नाम भी मिसमैच कपल्स में ही आता है.

दीपिका सिंह-रोहित राज

दीपिका और रोहित की जोड़ी को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया क्योंकि दीपिका सिंह जितनी खूबसूरत हैं उतने उनके पति नहीं।

फराह खान- शिरीष कुंदर

फेमस कोरियोग्राफ़र फराह खान भी देखने में अपने पति की बीवी नहीं बल्कि मां लगती है। 

कबीर बेदी-परवीन

कबीर बेदी जहां 74 साल के हैं वही उनकी तीसरी बीवी 45 की। इनकी जोड़ी भी बाप-बेटी की जोड़ी लगती है।

अनूप जलोटा-जसलीन

67 साल के अनूप जलोटा इस उम्र में भी अपने से आधी उम्र की लड़की से इश्क फरमाते दिखते है। अनूप और जसलीन के अफेयर की खबरें कई बार उड़ चुकी हैं।
 

Content Writer

Priya dhir