सारी Bollywood Divas हुई एक ही रंग की दीवानी, Alia से ज्यादा लोगों को पसंद आई Sara

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 02:11 PM (IST)

इस समय पूरा बॉलीवुड गणपति उत्सव में बिजी है। बहुत से स्टार्स के घर बप्पा पधारे हैं और बप्पा के दर्शन के लिए स्टार्स एक दूसरे के घर जा रहे हैं। इससे पहले अंबानीज के घर में गणेश उत्सव रहा, जहां सारा बॉलीवुड ही ट्रडीशनल गेटअप लिए पहुंचा। इन पारंपरिक उत्सव में दीवाज का फैशन सबसे खास रहता है। वह जो भी पहनती हैं, आगे उसका ही ट्रेंड फॉलो किया जाता है। इस बार के फंक्शन में कुछ कलर का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिला। इस बार रैड-मैहरून, डार्क पिंक और क्रीम कलर सबसे ज्यादा हाइलाइट हुआ। अगर तीनों में 1 कलर की बात की जाए तो पहले नंबर पर रैड कलर रहा। बहुत सारी दीवाज ने रैड वियर किया था चलिए आपको इन्हीं रख की वीडियो दिखाते हैं।

1. करिश्मा कपूर और सारा अली खान ने अंबानी गणेश उत्सव पर रैड कलर का सूट पहना था। करिश्मा का फ्लोर लेंथ सूट काफी हैवी था जबकि सारा सिंपल सलवार सूट में दिखी लेकिन सारा का सिंपल लुक ही फैंस को स्टनिंग लगा। बप्पा दर्शन के लिए पहुंची हंसिका मोटवानी ने भी रैड सूट चूज किया जिस पर व्हाइट इम्ब्रायडरी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

2. आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और अथिया शैट्टी, रैड और मेहरून शेड देने वाली साड़ी में नजर आई। अनन्या का शिमरी साड़ी लुक फैंस को पसंद आया। अथिया का ट्रडीशनल गेटअप भी लोगों को अच्छा लगा लेकिन आलिया भट्ट की रैड साड़ी सबसे ज्यादा हाइलाइट हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

3. हेमा मालिनी और रेखा का साड़ी लुक भी लोगों को बहुत अच्छा लगा। हेमा, रैड-यैलो कलर की साड़ी में नजर आई थी।रेखा मैहरून और गोल्डन पट्टी वाली कांजीवरम साड़ी में।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

4. डार्क मैजेंटा कलर की ड्रेसेज भी यूजर्स को खूब भाई। मैजेंटा सूट पहनकर सारा कार्तिक के घर पहुंची थी। सारा का ये लुक भी फैंस को बहुत पसंद आया। कोरियोग्राफर फराह खान मैजेंटा अनारकली सूट में ब्यूटीफुल लगी। दीपिका ने मेजेंटा कलर का सलवार सूट पहना था जिसके साथ उन्होंने दुपट्टा कंट्रास्ट ऑरेंज शेड में कैरी किया था। अर्पिता के घर नेहा धूपिया हॉट डार्क पिंक साड़ी पहनी थी। मौनी रॉय ने क्रीम मैजेंटा सिल्क साड़ी पहनी थी। वह भी बहुत खूबसूरत लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

5. क्रीम-आइवरी आउटफिट्स की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने अंबानी फंक्शन के लिए क्रीम साड़ी पहनी थी।
जेनेलिया क्रीम कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आई थी। श्रद्धा कपूर भी क्रीम सूट में नजर आई थी। वहीं रश्मिका और पत्रलेखा इन सबने भी क्रीम गोल्डन ही चूज किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

Vandana