खूबसूरती के लिए माधुरी से लेकर करीना तक करती हैं इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 01:45 PM (IST)

बॉलीवुड हसीनाएं अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सुंदरता से भी सबको दीवाना बना देती हैं। वहीं एक्ट्रेसेस की ब्यूटी और उनकी लाइफस्टाइल को देखकर अक्सर लड़कियों के मन में सवाल उठता है कि आखिर वे अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कौन से प्रोडक्टस यूज करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि प्रियंका से लेकर करीना कपूर तक अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कौन से ब्रांडेड ब्यूटी प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

सोनम कपूर

सोनम अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी पहचानी जाती हैं। इसके साथ ही वह अपने लुक का भी खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए सोनम मैक का पेंट्स क्रीम कलर बेस्ड फॉर्मुलेशन का इस्तेमाल करती हैं, जो कि एक क्रीम बेस्ड आई शैडो है। यह स्किन को स्मूथ और फ्लेक्सिबल बनाता है। आई शैडो पर इसका इस्तेमाल करने से उनकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है। 

करीना कपूर

करीना अपनी स्किन के साथ-साथ अपने बालों का भी खास ख्याल रखती हैं। वह बालों के लिए L’Oreal के Keratase Reflection Bain Chroma Riche शैम्पू और Fondant Chroma Captive 200 का इस्तेमाल करती हैं। जो कलर्ड और सेंसिटिव हेयर्स को मॉइस्चराइज करता है। इसके अलावा ये शैम्पू डैमेज बालों को रिपेयर कर उन्हें साॅफ्ट और बाहरी प्रदुषण से बचाता है। 

कैटरीना कैफ

कैटरीना को अपने बालों से बेहद प्यार है। वह बालों के लिए Kiehl का Olive Fruit Oil का इस्तेमाल करती हैं। जो रुखे और डैमेज बालों को डीप रिपेयर करता है। वहीं कैटरीना अपनी स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए La Prairie Cellular Night Repair Cream का यूज करती हैं। जो स्किन को मॉइस्चर कर उसे स्मूथ बनाता है और झुर्रियों को भी कम करने मददगार है। 

प्रियंका चोपड़ा 

बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका स्किन को स्मूथ और मैट फिनिश देने के लिए मैक काॅस्मैटिक के NC43 Studio Fix Powder Plus फाउंडेशन लगाना पसंद करती हैं। जिससे उनका मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है और उन्हें मैट लुक देता है। इसके अलावा प्रियंका अपने होंठो का भी खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वह The Body Shop के ऑर्गेनिक लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। 

कंगना रनौत 

कंगना अपने होठों को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए Yves Saint Laurent Rouge Volupte Silky Sensual Radiant Lipstick यूज करती हैं। जो लगाने में काफी स्मूथ है। यह होठों को रेडिएंट कलर और क्रीमी फिनिश देती है। बाजारों में इस लिपस्टिक के कई शेड्स आपको मिल जाएंगे। 

माधुरी दिक्षित

बाॅलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दिक्षित की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। वह अपने चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए Olay Regenerist Micro Sculpting Serum त्वचा पर लगाती हैं। इसमें विटामिन बी 3 कॉम्प्लेक्स और अमीनो पेप्टाइड्स पाए जाते हैं जो स्किन को परफेक्ट लुक देता है और झुर्रियों से भी निजात दिलाता है।

Content Writer

Bhawna sharma