प्रियंका से लेकर करीना तक, किसके पास सबसे महंगी कार

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 02:16 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती, उनके फैशन और स्टाइल की चर्चा तो अक्सर होती रहती है, लेकिन इन हसीनाओं के लग्जरी गाड़ियों के शौक के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। जी हां, इन स्टाइलिश Divas को  स्टाइलिश कपड़ों के अलावा लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौंक है। जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि किसके पास कितनी महंगी गाड़ियां हैं।

1. प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा के रॉल्स रॉयस घोस्ट गाड़ी चलाती हैं। इस गाड़ी की कीमत 5.65 करोड़ रुपए है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि कार में उन्हें कंफर्टेबल सीचें और माहौल चाहिए होता है। 

2. दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण Mercedes-Maybach S500 गाड़ी चलाती हैं। इस गाड़ी के अलावा दीपिका पादुकोण के पास Audi Q7, Audi A8 L, मिनी कूपर कनवर्टिबल और बीएमडब्लू सेडान गाड़ियां भी हैं। उनकी पास जो सबसे महंगी गाड़ी है उसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए है। 

3. करीना कपूर खान

करीना के पास गाड़ियों की कमी नहीं हैं, लेकिन इनमें से जो सबसे अलग दिखती है वो है उनकी सफेद रेंज रोवर स्पोर्ट। जिसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपए है। इसके अलावा करीना के पास ऑडी ब्रांड की भी गाड़ियां हैं। 

4. अनुष्का शर्मा

अनुष्का को लग्जरी कारों का बेहद शौक है। अनुष्का के पास 3.85 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वैगन एसयूवी कार है। इसके कार के अलावा अनुष्का के पास ऑडी Q-7 है जो उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली नें गिफ्ट दी थी। 

5. जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर के पास मर्सिडीज मेबैक सीरीज की गाड़ी है। उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर MH 02 FG 7666 है, जो कि बेहद खास है। बता दें कि ये नंबर खास इसलिए है क्योंकि इसके लास्ट 4 नंबर मां श्रीदेवी की कार के नंबर जैसे हैं। जाह्नवी कपूर की इस गाड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपए है।

6.  श्रद्धा कपूर 

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा को भी लग्ज़री कारों का बहुत शौक है। लेकिन श्रद्धा ने अपने पिता की सलाह के मुताबिक मिनी कूपर की बजाए मर्सिडीज़ एमएल-क्लास एसयूवी गाड़ी खरीदी। जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए के आसपास है।

7. कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ ने पिछले साल रेंज रोवर वोग गाड़ी खरीदी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। कैटरीना कैफ की रेंज रोवर वोग गाड़ी की कीमत 2.37 करोड़ रुपए है। 

8. सनी लियोनी

सनी लियोनी साल 2017 में Maserati Ghibli Nerissimo लिमिटेड एडिशन की गाड़ी खरीदी थी। सनी लियोनी की इस गाड़ी की कीमत 1.36 करोड़ रुपए है। 

9. मल्लिका शेरावत

काफी समय से बड़े पर्दे से दूर मल्लिका शेरावत कान्स में हमेशा शिरकत करती हैं। मल्लिका शेरावत भी उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं जिनके पास लग्जरी गाड़ियां हैं। जी हां, मल्लिका के पास Lamborghini Aventador कार है, जिसकी कीमत 5.01 करोड़ रुपए है। 

Content Writer

Bhawna sharma