Fashion Update: साड़ी-ट्रडीशनल सूट्स का रहा यह हफ्ता, देखिए बेस्ट व फ्लॉप लुक

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 01:09 PM (IST)

हर बार की तरह इस बार भी हम आपके लिए बी-टाउन की फैशन अपडेट्स लेकर आए हैं। साल 2020 की शुरूआत में ही ट्रेडिशनल का क्रेज दीवाज में खूब देखने को मिला है जोकि अभी तक छाया हुआ है। इस हफ्ते भी हसीनाओं में सिम्पलिसिटी पर ट्रेडिशनल का तड़का दिख रहा है। दीपिका से लेकर कंगना तक सभी दीवाज अपने फैशन का जादू बिखेर रहे है। आइए आपको इन्हीं हसीनाओं की फैशन की एक झलक दिखातें है।

 

सबसे पहले बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका की बात करते है जो इस हफ्ते फैशन की दुनिया में छाई हुई है। कभी साड़ी, सूट तो कभी वेस्टर्न ड्रेस में हसीना का रूप निखर कर आता है।

उन्होंने इस बार व्हाइट और येलो कलर्स पर काफी फोकस किया है।

वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना भी ट्रेडिशनल से लेकर रेट्रो लुक में नजर आए। लोगों को उनके कई लुक पसंद आए तो कई लुक अच्छे नहीं लगे। लोगों को कंगना का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आया वहीं वेस्टर्न लुक में वो फेल हो गई।

बिपाशा बासु भी रॉ मेंगो कलर की सिल्क साड़ी में नजर आई। जिस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया।

तम्मना भाटिया भी मोरनी की तरह शिमरी साड़ी में क्लासी और सेक्सी दिखाई दी।

डेनिम फ्रॉक में श्रद्धा कपूर का लुक इतना पसंद नहीं किया गया।

अख्तर पार्टी की बात करें तो रेट्रो थीम पार्टी में जहां सितारें शामिल हुए वहीं उनकी इवनिंग पार्टी में रेखा का मेकअप फेल हो गया। उन्होंने ओवर लाउड मेकअप से अपने लुक की खूबसूरती को कम कर लिया था।

Content Writer

shipra rana