भयानक Accident के बाद भी महाकाल के दर्शन करने पहुंची तनुश्री, बोली- भगवान ने मुझे बचाया

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 04:30 PM (IST)

ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बाद बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भी भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। ये हादसा तब हुआ जब वह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रही थी। उन्होंने खुद  सड़क हादसे से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की और यह भी बताया कि उनका  भगवान पर भरोसा और मजबूत हो गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial)

 

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में  लिखा, 'आज का दिन एक एडवेंचरस दिन था !! लेकिन आखिरकार महाकाल के दर्शन हो गए... हालांकि मंदिर के रास्ते में अजीब दुर्घटना हो गई...ब्रेक फेल होने की वजह से क्रैश हो गई.... बस कुछ टांके लगे...जय श्री महाकाल! इस हादसे में उन्हे पैर में चोट आई है और कुछ टांके भी लगे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई  वीडियो  में तनुश्री महाकाल के दर्शन करती दिखाई दे रही है इस दौरान वह लड़खड़ाते हुए चल रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा- मेरे पूरे जीवन की पहली सड़क दुर्घटना और इसने मेरे संकल्प और विश्वास को और मजबूत बना दिया...बहुत ही विनम्र अनुभव यह जानकर कि मैं शायद उतना अजेय नहीं हूं जितना मैं खुद को मानता हूं...।


तनुश्री ने अपने पैर की भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके  घुटने में गहरी चोट लगी दिखाई दे रही है। स खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरों में वह वाइन कलर के सूट और व्हाइट दुपट्टे में नजर आई। इस हादसे के बाद भी उनके  उनके चेहरे पर मुस्कान थी। वो महाकाल के दर्शन करके बहुत खुश नजर आ रही थीं।

Content Writer

vasudha