वेडिंग के लिए परफेक्ट है शमिता का लहंगा, देखिए रैंप पर किसने क्या था पहना?

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 04:52 PM (IST)

दिल्ली में चल रहे लोटस फैशन वीक में अब तक कई बॉलीवुड हसीनाएं रैंप वॉक कर चुकी हैं लेकिन जिसने खूब लाइमलाइट लूटी वो थी सोहा अली खान। एक्ट्रेस सोहा अली खान डिजाइनर Sanjukta Dutta के लिए रैंप पर उतरी वो भी अपनी मॉम शर्मीला टैगोर के साथ।

दोनों की रैंप वॉक ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान सोहा कलरफुल लहंगे तो शर्मीला साड़ी में नजर आईं।

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने डिजाइनर Priya Machineni के लिए रैंप वॉक की। शमिता ने सिल्वर कलर का लहंगा वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने गले में खूबसूरत नेकलेस पहना।

डिजाइनर जोड़ी फॉल्गुनी शेन पिकॉक के लिए एक्ट्रेस यामी गौतम ने रैंप वॉक की। इस दौरान यामी ने वन-शोल्डर ड्रेस वियर की जिसके साथ उन्होंने हाई बूट्स वियर किए। यामी के लुक की खास बात थी उनका हेयरस्टाइल जो पूरी लाइमलाइट ले रहा था।

एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर डिजाइनर योगिता की कलेक्शन की शो स्टॉपर रही। उन्होंने शॉर्ट ड्रेस के साथ रफ्फल टेल दुपट्टा कैरी किया था। ड्रेस के साथ पहने ईयररिंग्स उन्हें अलग लुक दे रहे थे।

नेहा धूपिया डिजाइनर Nidhika Shekhar के लिए रैंप पर उतरी। उन्होंने रेड कलर का आउटफिट वियर किया था, जिसके साथ गले में नेकलेस पहना। स्ट्रेट हेयर और ब्लैक हील्स से उन्होंने अपनी लुक को पूरा किया।

आखिर में बात करते हैं एक्ट्रेस रकुल प्रीत की।

डिजाइनर दिव्या रेड्डी के लिए रैंप पर उतरी रकुल की Transparent ड्रेस खूब सुर्खियों में रही।
 

Content Writer

Priya dhir